भोपाल, 26 जून 2026: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और इंदौर के धुरंधर नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज एक बार फिर वह बात कह दी जो ज्यादातर लोग नहीं कह पाते। आज उन्होंने वह बात कह दी जिनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाखों स्वयंसेवक महसूस कर रहे हैं लेकिन मंच से बोलना तो दूर की बात, कोई संगठन की बैठक में भी नहीं बोलता।
What Kailash Vijayvargiya Said About RSS in Bhopal
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "...हमारी सरकार में जो भी अधिकारी आता है, कहता है, 'मैंने भी पट्टी बांधी है, मैंने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बेल्ट बांधी है, चड्डी पहनी है। हर अधिकारी, हर कर्मचारी ऐसा सोचता है। सरकार आने के बाद सब संघ के हो गए। हर अधिकारी संघ का हो गया। एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि मेरे पिताजी शाखा में जाते थे। दूसरे अधिकारी ने कहा कि मेरे पिताजी शाखा के अध्यक्ष थे। अध्यक्ष तो होते नहीं हैं, खैर। अब अपने-अपने तरीके से बहुत भीड़ हो गई है। इस भीड़ में अच्छे इंसानों की कमी होती जा रही है...संगठन बढ़ रहा है, कहने के लिए विचारधारा भी बढ़ रही है। लेकिन अगर अच्छे इंसान नहीं होंगे, तो इस विचारधारा का महत्व क्या है? इस पर चिंतन और मनन करना चाहिए।"
श्री शालिगराम तोमर स्मृति राष्ट्रसेवी सम्मान समारोह
आज भोपाल के मानस भवन में संस्था नवलय द्वारा आयोजित आदरणीय श्री शालिगराम तोमर स्मृति राष्ट्रसेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। श्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसी आयोजन में बयान दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री सदाशिव देवधर जी एवं वरिष्ठ प्रचारक श्री अरविन्द मोघे जी को राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक श्री अशोक पांडेय जी, मंत्री श्री इंदर सिंह, राज्यसभा सदस्य श्री रजनीश अग्रवाल, डॉ.विमल चोपड़ा जी, संस्था नवलय के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

.webp)