भोपाल से जुलाई के महीने में रेल यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें, 6 ट्रेन निरस्त और 34 के रूट बदले हैं

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 जून 2026:
यदि आप दिनांक 1 जुलाई से 1 अगस्त के बीच किसी ऐसी ट्रेन में यात्रा करने वाले हैं जो भोपाल से ललितपुर-झांसी होते हुए जाती है या फिर झांसी-ललितपुर होते हुए भोपाल आती है तो आपके लिए बड़ी समस्या हो गई है। 1 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक के लिए 6 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है और 34 ट्रेनों के रूट चेंज कर दिए गए हैं। इसके अलावा दर्जनों ट्रेन प्रभावित हुई है। पश्चिम मध्य रेल भोपाल की जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि, ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य 01.07.2026 से 01.08.2026 तक प्री-नान इंटरलाकिंग कार्य, इंटरलाकिंग कार्य एवं तथा पोस्ट- इंटरलाकिंग कार्य के रूप में तीन चरणों में किया जाएगा। जिस कारण भोपाल मंडल होकर संचालित ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

निरस्त की जाने वाली ट्रेनें-

1. गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर–बीना एवं 64617 बीना–ललितपुर (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 10.07.2026 से 21.07.2026 तक)
2. गाड़ी संख्या 22163 भोपाल–खजुराहो एवं 22164 खजुराहो–भोपाल (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2026 से 20.07.2026 तक)
3. गाड़ी संख्या 05074 लखनऊ सिटी–एसएमवीटी बेंगलुरु (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 11.07.2026 एवं 18.07.2026)
4. गाड़ी संख्या 05073 एसएमवीटी बेंगलुरु–लखनऊ सिटी (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2026 एवं 21.07.2026)
5. गाड़ी संख्या 07363 हुबली–योग नगरी ऋषिकेश (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2026)
6. गाड़ी संख्या 07364 योग नगरी ऋषिकेश–हुबली (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2026) 

परिवर्तित मार्ग से जाने वाली ट्रेनें-

(बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मथुरा की बजाय बीना–रूठियाई–सोगरिया–बयाना–मथुरा मार्ग से संचालन)
1. गाड़ी संख्या 12649 यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2026 से 19.07.2026 (05 फेरे)
2. गाड़ी संख्या 22705 तिरुपति–जम्मूतवी एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2026 (01 फेरा)
3. गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2026 से 20.07.2026 (07 फेरे)
4. गाड़ी संख्या 20493 मदुरै–चंडीगढ़ एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 12.07.2026 एवं 15.07.2026 (02 फेरे)
5. गाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2026 से 20.07.2026 (08 फेरे)
6. गाड़ी संख्या 20805 विशाखापट्टनम–नई दिल्ली एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2026 से 18.07.2026 (06 फेरे)

मथुरा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बीना मार्ग की बजाय मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना मार्ग से संचालन
1. गाड़ी संख्या 22456 कालका–शिरडी साईंनगर एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2026 एवं 19.07.2026
2. गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2026
3. गाड़ी संख्या 12804 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक–प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.07.2026
4. गाड़ी संख्या 12644 हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2026
5. गाड़ी संख्या 12782 हजरत निजामुद्दीन–मैसूर एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 20.07.2026
6. गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2026 से 19.07.2026
7. गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 20.07.2026
8. गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर–नांदेड एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2026 से 20.07.2026
9. गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन–वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक– 17.07.2026 से 20.07.2026

बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ग्वालियर मार्ग की बजाय बीना–गुना–ग्वालियर मार्ग से संचालन
1. गाड़ी संख्या 14313 एलटीटी–बरेली एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2026 एवं 20.07.2026
2. गाड़ी संख्या 14319 इंदौर–बरेली एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2026
3. गाड़ी संख्या 12615 चेन्नई–नई दिल्ली एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2026 से 19.07.2026
4. गाड़ी संख्या 12722 नई दिल्ली–हैदराबाद एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक– 16.07.2026 से 20.07.2026
5. गाड़ी संख्या 12650 नई दिल्ली–यशवंतपुर एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 20.07.2026
6. गाड़ी संख्या 12724 नई दिल्ली–हैदराबाद एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2026 से 20.07.2026

इटारसी–बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–कानपुर मार्ग की बजाय इटारसी–जबलपुर–ओहन–कानपुर मार्ग से संचालन
1. गाड़ी संख्या 16093 एमजीआर चेन्नई–लखनऊ एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2026 एवं 18.07.2026
2. गाड़ी संख्या 12943 बांद्रा टर्मिनस–कानपुर एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2026
3. गाड़ी संख्या 12944 कानपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2026 (कानपुर- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी की बजाय कानपुर-जबलपुर-ओहन-इटारसी)

बीना–ललितपुर–खजुराहो–मानिकपुर मार्ग की बजाय बीना–दमोह–कटनी–मैहर मार्ग से संचालन
1. गाड़ी संख्या 14115 डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 18.07.2026 से 20.07.2026
2. गाड़ी संख्या 14116 प्रयागराज–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2026 से 21.07.2026
3. गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद–सहरसा एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 18.07.2026 से 20.07.2026
4. गाड़ी संख्या 19484 सहरसा–अहमदाबाद एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2026 एवं 19.07.2026
5. गाड़ी संख्या 19436 आसनसोल–अहमदाबाद एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 18.07.2026 

इटारसी–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मार्ग की बजाय इटारसी–जबलपुर–सतना–मानिकपुर मार्ग से संचालन
1. गाड़ी संख्या 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2026 -19.07.2026)
2. गाड़ी संख्या 01027 दादर–गोरखपुर स्पेशल(प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2026 -19.07.2026)
3. गाड़ी संख्या 01025 दादर–बलिया स्पेशल (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2026 -17.07.2026)
4. गाड़ी संख्या 01026 बलिया–दादर स्पेशल (प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2026-19.07.2026)
5. गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर–दादर स्पेशल(प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 18.07.2026)

कार्य अवधि में भोपाल मंडल होकर संचालित ट्रेनों का झांसी मंडल पर रेगुलेशन
गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर–डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 01026 बलिया–डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 12650 निजामुद्दीन–यशवंतपुर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 12630 निजामुद्दीन–यशवंतपुर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 12648 निजामुद्दीन–कोयंबटूर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 22163 भोपाल–खजुराहो एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मडगांव एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 12645 एर्नाकुलम–निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 22584 एलटीटी–छपरा एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम–निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 18237 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद–बनारस एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद–दरभंगा एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 11407 पुणे–लखनऊ एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 22403 पुडुचेरी–नई दिल्ली एक्सप्रेस, 
गाड़ी संख्या 20416 इंदौर–बनारस एक्सप्रेस 
गाड़ी संख्या 00762 निजामुद्दीन–रायचूर स्पेशल 
को झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित तिथियों में नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। 

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!