मोहन यादव मामला: पवन खेड़ा रोकते रहे, जीतू पटवारी मीडिया के सवालों से भागे, बिना धन्यवाद कैमरा बंद

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 24 जून 2026
: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज यहां पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा खरीदी गई जमीन से जुड़े मामलों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस को पवन खेड़ा लीड कर रहे थे और उनके साथ कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी विषय के विस्तार के लिए उपस्थित थे। (प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो समाचार में सबसे नीचे संलग्न है) खास बात यह रही कि, जब मीडिया ने सवाल पूछना शुरू किया तो जीतू पटवारी कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। पवन खेड़ा ने उन्हें दो बार रोका। स्थिति इतनी असहज हो गई कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के LIVE को बिना धन्यवाद के ही बंद करना पड़ा। 

कुछ पॉइंट और सवाल लिखकर लाए थे, मीडिया के सामने पढ़ दिया

पवन खेड़ा ने मामले के विस्तार के लिए जीतू पटवारी को आमंत्रित किया लेकिन पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने कुछ भी नया नहीं कहा, कुछ पॉइंट और सवाल लिखकर लाए थे, जिनको मीडिया के सामने पढ़ दिया। पवन खेड़ा ने बड़ी चतुराई के साथ मामले को सिंहस्थ 2028 से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उज्जैन में आने वाले श्रद्धालु, उज्जैन में प्लॉट क्यों खरीदेंगे, उनको उज्जैन में प्रॉपर्टी से क्या लेना देना। वह यह भी नहीं बता पाए कि, मुख्यमंत्री और उनके परिवार प्रॉपर्टी से जुड़ा ऐसा कौन सा कारोबार कर रहा है जिसके कारण संघर्ष 2028 में आने वाले करोड़ों लोगों से उनका फायदा होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को पवन खेड़ा लीड कर रहे थे लेकिन पवन खेड़ा ने बड़ी चतुराई के साथ मामले को जीतू पटवारी की तरफ डाल दिया। 

दिल्ली में मीडिया ने जीतू पटवारी को घेरा

जीतू पटवारी ने जब अपनी बात पूरी कर ली तो मीडिया ने सवाल पूछना शुरू किया। सवाल सुनते ही जीतू पटवारी विचलित हो गए। वह सहज दिखाई नहीं दे रहे थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म करने की कोशिश की लेकिन पवन खेड़ा ने उनको रोका और मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए कहा। मजबूरी में जीतू पटवारी रुके और एक प्रश्न का जवाब दिया लेकिन दूसरा प्रश्न आते ही फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ने की कोशिश करने लगे। यह देखकर पवन खेड़ा ने जीतू पटवारी को रोका और मीडिया के लोगों ने उनको चारों तरफ से घेर लिया। 

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का तीसरा एंगल

स्थिति के असहज होते ही कैमरे को बैकड्राप के कोने पर फोकस किया गया और फिर बिना धन्यवाद के LIVE बंद कर दिया क्या। 

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो, देखिए और समझिए


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!