भोपाल, 14 जून 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ताबड़तोड़ विकास कार्यों के कारण शहर की सड़कों की हालत किसी गांव जैसी हो गई है। इंडस्टाउन कॉलोनी में सरकारी वाटर सप्लाई की लाइन डाली गई थी। सभी सड़कें कीचड़-कीचड़ हो गईं। हालत यह कि आप पैदल भी नहीं चल सकते।
Bhopal’s Indus Town Colony Turns Muddy After Water Supply Pipeline Work
भोपाल शहर के 11 मिल क्षेत्र में इंडस्टाउन कॉलोनी के रहवासियों ने दिनांक 3 MAY 2026 को सीएम हेल्पलाइन में इस समस्या की जानकारी देकर निदान मांगा था। आज 14 जून 2026 तक प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हुई है। सड़क पर इतना कीचड़ भरा गया है कि, किसी मोटर वाहन से जाना तो दूर की बात पैदल भी नहीं जा सकते। कॉलोनी के लोग हर संभव दरवाजे पर दस्तक दे चुके हैं। स्थानीय पार्षद स्वयं को जनता का सेवक कहते हैं, लेकिन जब जनता ने सेवा का अवसर दिया तो पार्षद गायब हो गए। नगर निगम में कोई और अधिकारी इस समस्या की सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है और महापौर के पास तो समय ही नहीं है।
कॉलोनी के लोग सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं।

