भोपाल, 16 जून 2026: शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल के कर्मचारी श्री प्रणव खरे द्वारा उनकी वर्ष 2013 में पिता के स्थान पर हुई अनुकंपा नियुक्ति के पश्चात समाप्त की गई परीवींक्षा अवधि अनुसार वेतन निर्धारण एवं वेतनवृद्धि न दिए जाने के फल स्वरुप महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता मोदी द्वारा शासन आदेशों और आवेदक के पक्ष में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय को ना मनाने एवं माननीय न्यायालय द्वारा 90 दिवस में आदेश पालन हेतु दी गई समयावधी विगत 13 जून को समाप्त हो जाने के बाद भी न्याय प्राप्त न होने के कारण कर्मचारी द्वारा विभाग को लिखित सूचना जारी कर आज दिनांक 16 जून 2020 को मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य की हठधर्मिता के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के जिलाअध्यक्ष के रूप में मनोनीत सहायक ग्रेड 3 श्री प्रणव खरे को न्याय दिलाने हेतु संगठन के पूर्व प्रांतअध्यक्ष एवं संरक्षक श्री शील प्रताप सिंह पंडी आर पुंडीर के नेतृत्व में संगठन महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा धरना स्थल मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के समक्ष धरने पर बैठकर उनके न्यायोचित समस्या निराकरण का समर्थन करते हुए प्राचार्य श्रीमती गीता मोदी के कक्ष में उनसे बैठकर हुई वार्ता में उनके द्वारा कर्मचारी की समस्या का समाधान उच्च अधिकारियों से चर्चा कर 22 जून तक कराए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात संगठन के संरक्षक शील प्रताप सिंह पुंडीर महामंत्री रवि शंकर त्रिपाठी उपाध्यक्ष श्री भगवान सिंह ठाकुर सच्चे सचिन श्री विशंभर नाथ कोटिया प्रदेश प्रवक्ता श्री शोएब सिद्दीकी जिला प्रवक्ता श्री सूर्यकांत मिश्रा और शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्री लालाराम रैकवार आदि संगठन पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कर्मचारियों को आश्वासन पत्र सौंप कर और उन्हें जल पिलाकर भूख हड़ताल कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
संगठन द्वारा दी गई समय अवधि में कार्रवाई न करने की स्थिति में प्राचार्य एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की मोर्चाबंदी करने का ऐलान किया है।
— Adhiraj Awasthi (@AdhirajOnline) June 16, 2026


.webp)