NEET और NTA से जुड़े विचारों पर फैसला करने दिग्विजय सिंह दिल्ली में

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 1 जून 2026:
कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में से एक और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के दावेदार श्री दिग्विजय सिंह NEET और NTA से जुड़े मामलों पर विचार विमर्श करके फाइनल डिसीजन लेंगे। यहां उल्लेख जरूरी है कि श्री दिग्विजय सिंह भले ही कांग्रेस के नेता है लेकिन भारत सरकार में, शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं और UGC का विवादित कानून इन्होंने ही बनाया था। 

शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक

भारत की राजधानी दिल्ली में आज पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी (PHA) में शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक का आयोजन है। बैठक का पहला एजेंडा शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ग्रांट्स की मांगों (2025-26) पर 364वीं रिपोर्ट में शामिल सिफारिश/अवलोकन पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर 381वीं रिपोर्ट पर विचार करना और उसे अपनाना है। इसमें सब कुछ पहले से सेट है। सिर्फ औपचारिकता शेष रह गई है जो आज पूरी हो जाएगी। मुख्य मुद्दे इसके बाद आते हैं। 

NEET-NTA Row: Digvijaya Singh Reaches Delhi for Key Discussions on Exam Reforms

बैठक में, 'पेन-एंड-पेपर टेस्टिंग' बनाम CBT के इस्तेमाल और NEET और NTA से जुड़े मामलों पर विचार किया जाएगा और फिर संसदीय समिति सरकार को जो सुझाव देगी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान उसका पालन करेंगे। एक बात और एडवांस में बता देना ठीक होगा। इस समिति में भाजपा के संख्या में अधिक है लेकिन अध्यक्ष अपनी पावर होती है और वह सब पर भारी होता है। एक बात और समझ लीजिए। राजनीति में श्री दिग्विजय सिंह जहां खड़े होते हैं, लाइन वहां से शुरू नहीं होती, बल्कि लाइन का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है। लाइन में खड़ा हर व्यक्ति श्री दिग्विजय सिंह की योजना के अनुसार एक्टिंग कर रहा होता है और कई बार तो उसको पता भी नहीं होता, कि वह श्री दिग्विजय सिंह की योजना के अनुसार एक्टिंग कर रहा है।

मतलब सीधा और साफ है, NEET और NTA मामले में सरकार क्या करेगी, यह डिसीजन श्री दिग्विजय सिंह लेने वाले हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!