इंदौर, 1 जून 2026: IET डिपार्टमेंट देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने फेयरवेल पार्टी में शर्टलेस होकर, जमकर धमाल मचाया। यूनिवर्सिटी का फर्नीचर भी तोड़ा। अब माफी मांगते घूम रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने सब के ऊपर 25-25 हजार का फाइन ठोक दिया है। फाइन जमा नहीं किया तो रिजल्ट भी नहीं मिलेगा।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET डिपार्टमेंट के हॉस्टल में शर्टलेस होकर डांस करने और तोड़फोड़ करने के मामले में दोषी स्टूडेंट्स के पेरेंट्स को बुलवाया जा रहा है। अब तक 5 स्टूडेंट्स के पेरेंट्स आ चुके है, इसमें एक स्टूडेंट के पेरेंट्स ने 25 हजार रुपए की पेनाल्टी जमा कर दी है। मतलब अब पेनल्टी के माफ होने या किसी भी प्रकार के डिस्काउंट की कोई संभावना नहीं है। सब का रिजल्ट रोक लिया गया है और जब तक पेनल्टी जमा नहीं हो जाएगी तब तक रिजल्ट नहीं मिलेगा।
IET डायरेक्टर डॉ.प्रतोष बंसल का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसलिए मामले में दोषी स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक लिया गया है। उनका रिजल्ट उन्हें तभी दिया जाएगा जब वे 25 हजार रुपए पेनाल्टी जमा करेंगे। बिना पेनाल्टी के किसी भी दोषी स्टूडेंट को रिजल्ट नहीं दिया जाएगा। मामले में दोषी 17 स्टूडेंट्स के पेरेंट्स को भी बुलाया गया है। अब तक 5 स्टूडेंट्स के पेरेंट्स मिलने आ चुके हैं।
डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पेपर कैंसिल हो गया था
हॉस्टल में उत्पात मचाने वाले फाइनल इयर के स्टूडेंट्स के एग्जाम के कुछ पेपर बचे थे। उत्पात मचाने के बाद उन्हें एग्जाम भी नहीं देने दी गई थी। अब इन स्टूडेंट्स की एग्जाम 15 जून के आसपास कराई जा सकती है।एग्जाम को लेकर भी प्रबंधन तैयारी में जुटा है। बता दें कि पेनाल्टी लगाने, रिजल्ट रोकने, एग्जाम नहीं देने का निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया था।
डिपार्टमेंट के रामानुजन छात्र छात्रावास में रहने वाले फाइनल इयर के स्टूडेंट्स ने जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने हॉस्टल परिसर में अर्धनग्न होकर डांस किया था साथ ही हॉस्टल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था।इन स्टूडेंट्स ने हॉस्टल की टेबल-कुर्सी, पानी की टंकी और खिड़की के कांच फोड़ दिए थे। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन एक्शन में आया और वीडियो के आधार पर 17 स्टूडेंट्स को चिन्हित कर इन पर कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि उनके उत्पात मचाने वाले वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल के स्टूडेंट्स ने माफी मांगने का वीडियो भी जारी किया था।

.webp)