CPCT के कारण 6 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, STET वाले शिक्षकों के लिए अलार्म

Updesh Awasthee
भोपाल, 14 जून 2026
: कंप्यूटर दक्षता प्रमाणन परीक्षा अर्थात Computer Proficiency Certification Test के कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रीवा संभाग के अंतर्गत छह कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। CPCT के कारण अब तक मध्य प्रदेश में 50 से अधिक कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो चुकी है। यह कार्रवाई स्कूल शिक्षा विभाग के उन सभी शिक्षकों के लिए अलार्मिंग सिचुएशन है, जिनको सुप्रीम कोर्ट ने STET के लिए आर्डर किया है और उनको लगता है कि पॉलीटिकल प्रेशर से बात बन जाएगी। 

Six Employees Terminated Over CPCT Requirement

ताजा समाचार, मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रीवा संभाग से आ रहा है। रीवा जिले से शशांक निगम और विकास मिश्रा, सीधी जिले से पूनम पटेल और आशीष कोल, सतना से अरविंद कुमार शुक्ला और मऊगंज से दिलीप कुमार साकेत की सेवाएं समाप्त की गई है। शासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि, जिन पदों के लिए CPCT अनिवार्य है, उन पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को हर हाल में CPCT परीक्षा पास करनी होगी। इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। ऐसे कर्मचारी जो परीक्षा में फेल हो रहे हैं उनका दूसरा मौका दिया गया है लेकिन परीक्षा पास करना अनिवार्य है। 

Warning Signal for STET Teachers

मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग में भी बिल्कुल ऐसी ही स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डिपार्टमेंट ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की घोषणा कर दी है। इसके अंतर्गत लगभग डेढ़ लाख शिक्षक आते हैं, लेकिन शिक्षकों को विश्वास है कि उनकी अधिक संख्या और राजनीति में अन्य कर्मचारियों की तुलना में अधिक दखलअंदाजी होने के कारण, उनको परीक्षा पास नहीं करनी पड़ेगी। जबकि एक बात स्पष्ट है कि किसी भी पद पर काम करने के लिए अनिवार्य योग्यता का होना जरूरी है। पुराने कर्मचारियों को भी परीक्षा देनी पड़ रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!