YOUTH CONGRESS की ग्वालियर मैराथन में कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 17 जून 2026:
केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र वाले ग्वालियर शहर में यूथ कांग्रेस द्वारा OTF (One Time Fee) मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों युवा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राहुल गांधी को समर्थन देने से हुई और कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे गूंज उठे। 

दरअसल, आयोजकों ने में से किसी ने इस कार्यक्रम में भी नेतागिरी कर डाली। युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में OTF (One Time Fee) के नाम पर मैराथन में आमंत्रित किया गया था। कई युवाओं को लगा कॉकरोच जनता पार्टी की तरह, युवाओं का कोई संगठन उनकी आवाज उठा रहा है। कई युवा खिलाड़ी मैराथन प्रतियोगिता में इनाम जीतने के लिए शामिल हो गए। कुल मिलाकर युवाओं का एक मिक्स वेज बन गया था। कोई यूथ कांग्रेस के लिए आया था, कोई प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस के लिए आया था, किसी को पता ही नहीं था कि कांग्रेस का कार्यक्रम है और कोई खिलाड़ी जीतने के लिए आया था। 

बड़ी ही धूमधाम के साथ 'रन फॉर OTF' का शुभारंभ हुआ। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी और ग्वालियर चंबल संभाग के अघोषित कांग्रेस नेता श्री जयवर्धन सिंह (श्री दिग्विजय सिंह के पुत्र) मैराथन में शामिल हुए। श्री जीतू पटवारी ने मंच से कहा कि, यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, इसके बाद श्री राहुल गांधी के समर्थन में सबके हाथ खड़े करवाए, ताकि वीडियो की क्लिप राहुल गांधी को दिखाकर शाबाशी ली जा सके। फिर मैराथन शुरू हुई। 

Congress Faces Embarrassment as ‘Murdabad’ Slogans Echo at Youth Congress Marathon in Gwalior

मैराथन का समापन फूलबाग मैदान में हुआ। मैराथन समाप्त होने के बाद जब आयोजकों (यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव) द्वारा विजेताओं और प्रतिभागियों को घोषित पुरस्कार नहीं दिए गए, तो युवा भड़क गए और मंच पर चढ़कर कांग्रेस "पार्टी मुर्दाबाद" के नारे लगाने लगे। अब जीतू पटवारी, राहुल गांधी के समर्थन वाली वीडियो की क्लिप, बाकी सभी नेता अपने-अपने एंगल से अलग-अलग वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के विरोधी, मुर्दाबाद वाली वीडियो वायरल कर रहे हैं। कुल मिलाकर यूथ कांग्रेस वालों ने बड़ी तिकड़म लगाकर गुड बनाया था, फूल बाग में जाकर गोबर हो गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!