भोपाल, 30 जून 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऑटोमोबाइल मैकेनिकों का दावा है कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिला होने के कारण गाड़ियों के फ्यूल पंप धड़ाधड़ खराब हो रहे हैं, जबकि पहले वह लाइफटाइम चलते थे। जो लोग अपनी गाड़ी कम चलाते हैं, उनको मेंटेनेंस पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
दैनिक भास्कर की मोबाइल एप्लीकेशन के लिए पत्रकार रागिनी, देव द्वारा ऑटोमोबाइल मैकेनिक से बातचीत की गई। इस वीडियो को प्रमोट किया जा रहा है। वीडियो में बताया गया है कि, E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने वाली कुछ गाड़ियों में फ्यूल पंप अपेक्षा से जल्दी खराब होने, लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहने पर फ्यूल सिस्टम में दिक्कत आने और मेंटेनेंस बढ़ने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि जिन फ्यूल पंपों को पहले गाड़ी के पूरे जीवनकाल में शायद ही बदलना पड़ता था, अब कुछ मामलों में उन्हें कई बार बदलना पड़ रहा है।

