BHOPAL में दो विधायकों ने दिग्गी राजा को धो डाला, भाजपा का स्लीपर सेल बताया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 30 जून 2026
: राजनीति से संबंधित खबरें अक्सर सत्य प्रमाणित नहीं हो पाती लेकिन यह भी पक्का है कि कोई खबर दबी नहीं रहती। जैसे मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की PAC बैठक के अंदर क्या हुआ, सुर्खियों में आने लगा है। स्पेशली कांग्रेस की खबरों को कवर करने वाले एक सोशल मीडिया हैंडल ने खुलासा किया है कि, बैठक में दो विधायकों ने मिलकर दिग्गी राजा की धुलाई कर डाली। यहां तक कि उन्हें भाजपा का स्लीपर सेल तक बता दिया। 

दिग्विजय सिंह की पार्टी के प्रति निष्ठा पर सवाल

ग्वालियर दक्षिण से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक,भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद, दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन चर्चा है कि, मध्य प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में विधायक श्री प्रवीण पाठक और भाई आरिफ मसूद ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह पर डायरेक्ट अटैक किया। दोनों ने श्री दिग्विजय सिंह के सामने, उनके दलाल वाले बयान पर आपत्ति जताई। श्री दिग्विजय सिंह की, कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा पर भी सवाल उठाए। यहां तक की गुस्से में एक विधायक ने उनको भाजपा का स्लीपर सेल तक बता दिया। जब दोनों विधायकों की भड़ास पूरी हो गई, तो मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री हरीश चौधरी ने मामला शांत करवाया। 

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने लात-घूंसे बरसा कर सक्रियता का प्रमाण दिया

मध्य प्रदेश में यदि शांतिपूर्ण संपन्न हो जाए तो उसको यूथ कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं कह सकते। आज भोपाल में यूथ कांग्रेस की बैठक थी। कांग्रेस के युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनसे कहा गया है कि पूरे मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के खिलाफ आंदोलन फैलाना है। पुलिस के लाठी डंडे खाना है, जीतू पटवारी को मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक के दौरान वही हो गया जो हर बार होता है। प्रदेश अध्यक्ष के सामने पहले बहस हुई, फिर तेज आवाज में बहस हुई, फिर धमकी और गालियां दी, फिर कुर्सियां फेंकी गई और लात-घूंसे बरसा कर यह प्रमाणित कर दिया गया कि यूथ कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!