भोपाल में विधवा महिला कर्मचारी के बॉयफ्रेंड ने वीडियो वायरल किया, बलात्कार का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल, 18 जून 2026:
अवैध संबंधों में जब भी विवाद होता है, हमेशा पुलिस थाने तक पहुंच जाता है। एक 32 वर्षीय विधवा महिला कर्मचारी का पिछले 4 साल से अफेयर चल रहा था। कुछ दिनों पहले दोनों में लड़ाई हो गई। महिला पर प्रेशर क्रिएट करने के लिए बॉयफ्रेंड ने वीडियो वायरल कर दिया। यदि एक महिला सीधे पुलिस थाने पहुंच गई और प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। 

Video Went Viral, Then a Rape Case Was Filed: Bhopal Woman Employee Levels Serious Charges Against Boyfriend

इस तरह के मामलों में अक्सर राजीनामा हो जाता है और फिर 4 साल तक रिलेशन में रहने वाले ने वीडियो वायरल करके भले ही कोई अपराध किया हो लेकिन बलात्कार किया, यह स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है इसलिए हम किसी भी पक्ष का नाम प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। तो कहानी ऐसी है कि महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। महिला की उम्र है 32 वर्ष, पति की मृत्यु हो गई है। 4 साल पहले अफेयर की शुरुआत हुई। दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं, इसलिए यह लव स्टोरी आसानी से आगे बढ़ गई। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बनते थे और दोनों अपने आनंद के पलों का फोटो वीडियो भी रिकॉर्ड करते थे। 

कुछ दिनों पहले दोनों के बीच लड़ाई हो गई। पुलिस थाने में दर्ज कहानी से यह पता नहीं चल पा रहा है की लड़ाई का कारण क्या था लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि गुस्से में आए बॉयफ्रेंड ने विधवा महिला कर्मचारी के बच्चों को प्राइवेट पलों के वीडियो भेज दिए। बस फिर क्या था, महिला भड़क उठी और सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। यहां पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि 4 साल पहले कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर बलात्कार के वीडियो के आधार पर 4 साल तक ब्लैकमेल किया गया। 

पुलिस इस तरह के मामलों को नियम अनुसार तत्काल दर्ज कर लेती है। इस कहानी में भी ऐसा ही हुआ है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। आप बॉयफ्रेंड महोदय गिरफ्तारी से बचने के लिए अज्ञात स्थान पर छुप रहे हैं, और न्यायालय से अग्रिम जमानत का प्रयास कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!