भोपाल में लवस्टोरी का खूनी अंत, 4 महीने की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 जून 2026:
मध्यप्रदेश की राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 25 वर्षीय नवविवाहिता भारती सोलंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका 4 महीने की गर्भवती थी और उसने मात्र 5 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

फांसी या हत्या? 
जांच में जुटी पुलिस घटना बैरागढ़ के संजय नगर की है, जहाँ शनिवार रात भारती का शव मिला। भारती के पति विक्की सोलंकी ने पुलिस को दिए बयान में इसे आत्महत्या बताते हुए कहा कि उसने फांसी लगाई है। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के हाथ पर कट का एक गहरा निशान भी मिला है, जो मामले को और संदिग्ध बनाता है।

परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी जानकारी के अनुसार, भारती सोलंकी एक ज्वेलरी शॉप में काम करती थी, जहाँ उसकी मुलाकात विक्की सोलंकी से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद इसी साल जनवरी में भारती ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर विक्की से लव मैरिज कर ली थी।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक और विवाद भारती की मौत के बाद उसके भाई जितेंद्र ने बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। जितेंद्र का दावा है कि विक्की का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था और वह फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता था। शुक्रवार को भारती ने विक्की को बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद विक्की ने उसके साथ मारपीट की थी।

जितेंद्र ने बताया कि भारती ने उसे फोन कर इस विवाद की जानकारी दी थी। वह भारती के बुलाने पर उसके घर भी गया था, लेकिन बहन का घर न टूटे इस उम्मीद में वह उसे समझा-बुझाकर ससुराल में ही छोड़ आया था। परिजनों का आरोप है कि विक्की ने दूसरी महिला से संबंध के चलते ही भारती की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!