भोपाल, 19 जून, 2026: मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भोपाल में गोविंदपुरा संभागीय आईटीआई केंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 1400 से ज्यादा कैंडिडेट शामिल हुए और 1200 से ज्यादा कैंडीडेट्स का सिलेक्शन हो गया।
भोपाल में ट्राइडेंट ग्रुप के सहयोग से वृहद कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। रोज़गार मेले में प्रदेश के विभिन्न आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण युवाओं सहित कुल 1410 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर- इंजीनियरिंग ट्रेडों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं कौशल मूल्यांकन किया गया, जिसमें 1203 अभ्यर्थियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की आगामी चयन प्रक्रिया के उपरांत रोज़गार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कोपा, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, प्लम्बर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), ड्रेस मेकिंग तथा स्यूइंग टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभाग द्वारा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए निरंतर प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 1410 अभ्यर्थियों की सहभागिता एवं 1203 युवाओं के प्राथमिक चयन के साथ यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रदेश के युवाओं को रोज़गार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुई है।

.webp)