BHOPAL ATS ने यूपी से पाकिस्तान का हैंडलर उठाया, सोशल मीडिया में घुसकर सबूत जुटाए

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 जून 2026:
आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गठित की गई Anti-Terrorism Squad ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 38 साल की एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ATS के अनुसार यह व्यक्ति पाकिस्तान का हैंडलर है। ATS लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए इसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। यह व्यक्ति पाकिस्तान के लिए काम कर रहा था और अपने घर के अंदर रहकर देश भर में एक ऐसी टीम को हैंडल कर रहा था, जो लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने और आने वाले दिनों में हिंसक कार्रवाई के लिए तैयार रहने का काम कर रही थी। 

ATS Cracks Network, Pakistan Handler Picked Up from UP After Social Media Surveillance

सहारनपुर के नानौता कोतवाली में शुक्रवार की शाम को चार बजे भोपाल एटीएस के प्रभारी राहुल कुमार शर्मा यूपी एटीएस व एसटीएफ की टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बौद्ध को एक व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस एटीएस व एसटीएफ की टीम के साथ मुहल्ला अफगानान में पहुंचे और यहां से 38 वर्षीय नईम अब्दुल्ला पुत्र मुस्तफा को गिरफ्तार किया। टीम प्रभारी के अनुसार नईम अब्दुल्ला किसी पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था और भोपाल एटीएस पिछले काफी समय से उसके सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखे थे। टीम ने आरोपित व उसके तीन स्वजन के मोबाइलों को कब्जे में लिया, लेकिन जब पाया गया कि उसके परिवार के लोग, उसके अपराध में शामिल नहीं है तो सबके मोबाइल वापस कर दिए गए। 

बताया जा रहा है कि भोपाल में पहले से दर्ज एक मुकदमे में नईम अब्दुल्ला को सह-आरोपित भी बनाया गया था। टीम प्रभारी ने बताया कि कई राज्यों में एक साथ छापेमारी चल रही है, इसलिए विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी जा रही है ताकि आपरेशन प्रभावित न हो।

वहीं इस अचानक छापेमारी और गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पूरे नानौता नगर में खलबली मच गई। स्थानीय लोग घटना को लेकर हैरान हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उक्त व्यक्ति ज्यादातर अपने घर के अंदर ही रहता था। आरोपित को किसी ने भी मुहल्ले में बात करते हुए नहीं देखा। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति इंटरनेट पर काफी सक्रिय था और पाकिस्तान के साथ इसके डायरेक्ट कनेक्शन मिले हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!