भोपाल, 29 जून 2026: भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के व्यवहार में एक अजीब तरह का बदलाव देखा जा रहा है। शायद वह विश्वास कर चुके हैं कि, चुनाव तो इलेक्शन कमिशन की मदद से जीत जाएंगे, जनता की जरूरत नहीं है। पहले सदभावना पूर्वक समस्याओं को सुनते थे आजकल मजाक उड़ाने लगे हैं। जनता ने विधायक को रोककर क्षेत्र में पेयजल की समस्या बताई तो विधायक ने आधा लीटर पानी की बोतल पकड़ा दी। कोई आश्वासन तक नहीं दिया और मुस्कुराते हुए चले गए।
गाड़ी से नीचे तक नहीं उतरे, AC में बैठे रहे
विधायक महोदय को तो आप जानते ही हैं, वही पिछोर विधानसभा के विधायक श्री प्रीतम लोधी जो आजकल काफी वायरल हो रहे हैं। काफिले के साथ अपनी विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर निकले थे। तभी अचानक ग्रामीण महिला और पुरुषों ने उनको घेर लिया। महिलाओं ने बताया कि 2 महीने बिजली और पानी नहीं है। महिलाओं ने बताया कि, पीने के लिए भी पानी नहीं है, प्यास के कारण बुरा हाल हो गया है। विधायक श्री प्रीतम लोधी हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए सारी बात सुनते रहे। जैसे ही महिलाओं ने बताया कि पीने के लिए पानी तक नहीं है तो वह जनता का मजाक उड़ाते हुए, आधा लीटर पानी की बोतल निकाल कर देने लगे।
ओवर कॉन्फिडेंस देखिए - मोए नाइ दोगी तो कौन ए दोगी
जब नाराज हुई ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि ऐसे तो वोट नहीं दे पाएंगे, तो उन्होंने बुंदेलखंडी में पूछा "मोए नाइ दोगी तो कौन ए दोगी"। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने समझाने की कोशिश की की 2 महीने से लाइट कटी हुई है। यदि ठीक हो जाएगी तो सारी समस्या सॉल्व हो जाएगी। विधायक श्री प्रीतम लोधी ने कोई ध्यान नहीं दिया और मुस्कुराते हुए चले गए।
REEL का नशा - मोदी और लोधी कभी छुट्टी नहीं लेते
बाद में जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पत्रकारों ने श्री प्रीतम लोधी से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, क्षेत्र के दौरे पर निकले थे, वीडियो किस गांव का है मुझे सही से याद नहीं है। ग्रामीणों ने बिजली और पानी की समस्या बताई थी। जिसका मैंने समाधान कराने का आश्वासन दिया है। मैं रोज अपनी विधानसभा में लोगों के बीच रहता हूं, जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। अंत में उन्होंने कहा-'मोदी और लोधी कभी छुट्टी नहीं लेते, रोज काम करते हैं।'
MLA Faces Backlash After Handing Half-Litre Water Bottle to Villagers Seeking Drinking Water
— Adhiraj Awasthi (@AdhirajOnline) June 29, 2026

.webp)