किशोर कुमार की समाधि के पास पेड़ पर लटकी मिली, युवा पुलिसकर्मी की डेडबॉडी, बड़वानी निवासी रीवा में पोस्टिंग थी

Updesh Awasthee
खंडवा, 9 मई 2026:
हिंदी फिल्मों के प्रख्यात गायक किशोर कुमार की समाधि के पास एक युवा पुलिस कर्मचारियों की डेड बॉडी मिली है। यह डेड बॉडी बाबुल के पेड़ पर लटकी हुई थी। मरने वाला युवक बड़वानी का रहने वाला है जबकि उसकी पोस्टिंग रीवा में थी। पुलिस का कहना है कि वह किसी ऑनलाइन चक्कर में पड़ गया था। उसके परिवार वालों ने ऐसा ही कुछ बताया है।

Young Police Personnel Found Hanging Near Kishore Kumar Memorial Tree in Rewa

खंडवा में थाना पदमनगर क्षेत्र में इंदौर रोड़ पर किशोर कुमार समाधीस्थल के पास एक युवक का शव मिला था। शव एक बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका था। मृतक की पहचान बड़वानी जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरारी निवासी अनसिंह नरगावे (25) के रूप में हुई थी। अनसिंह के बैग से मध्यप्रदेश पुलिस का एक आईकार्ड मिला। जिससे पहचान हुई कि वह पुलिस विभाग का कर्मचारी है। पुलिस कांस्टेबल अनसिंह की तैनाती रीवा जिले के गढ़ थाने में थी।

पहले लोकेशन भोपाल के रेलवे स्टेशन पर मिली

मृतक पुलिसकर्मी के भाई दीवान नरगावे (कांस्टेबल, खरगोन कोतवाली) ने बताया कि, अनसिंह उसका चचेरा भाई था। वह 5 मई की शाम 7 बजे रीवा से बड़वानी के लिए निकल आया था। उसने विभाग से 5 दिन की छुट्टी ले रखी थी। रीवा से निकलने से पहले मेरी उससे बात हुई थी। उसने कहा कि भाई मैं बहुत परेशान हो गया हूं। मैंने कहा कि तू घर आ जा, बैठकर बात करेंगे। उस दिन के बाद अनसिंह ने मोबाइल बंद कर लिया। 24 घंटे बाद कुछ मिनट के लिए फोन चालू हुआ तो मैंने लोकेशन ट्रेस कराई। उक्त लोकेशन भोपाल के हबीबगंज स्टेशन की निकली। इसके बाद हम लोग लगातार फोन करते रहे, लेकिन बात नहीं हो पाई। 

लास्ट लोकेशन खंडवा में मिली, दूसरे दिन डेड बॉडी मिली

गुरूवार शाम में फोन फिर चालू हुआ, मैंने फोन और मैसेज किए लेकिन अनसिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने मैसेज कर उससे रिक्वेस्ट की, तब उसने बताया कि वह खंडवा आ गया है। यहीं कहता रहा कि मैं बहुत परेशान हूं। खंडवा में होने का मैसेज मिलने के बाद अनसिंह ने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। रात को ही हम कुछ लोग खंडवा आ गए। यहां रेलवे स्टेशन और आसपास क्षेत्रों में अनसिंह की तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह होने पर सूचना आई कि पदमनगर थाना क्षेत्र में उसने फांसी लगा ली। हम लोग मौके पर पहुंचते तब तक पुलिस ने शव बरामद कर लिया था।

20 दिन पहले सगाई हुई थी

परिजनों ने बताया कि पिछले महीने ही मृतक पुलिसकर्मी अनसिंह नरगावे का रिश्ता तय हुआ था। मंगनी को करीब 20 दिन हुए थे और उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। मंगनी के बाद मंगेतर से भी फोन पर उसकी बात होती थी। लेकिन उसे आज तक कोई परेशानी नहीं बताई। जब अनसिंह का फोन बंद आया तो सबसे पहले मंगेतर ने ही देवर को सूचना दी कि अनसिंह से बात नहीं हो पा रही है।

टीआई बोले- कर्ज से परेशान था पुलिसकर्मी

मामले में थाना पदमनगर टीआई जगदीश जमरे ने बताया कि पुलिसकर्मी के सुसाइड केस में जांच चल रही है। फिलहाल प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने कर्ज की बात बताई है। कर्ज के पीछे की वजह ऑनलाइन गेमिंग की लत होना बताया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!