फ्रेंड्स के साथ कालसर्प दोष की पूजा के लिए निकले युवक की एक्सीडेंट में मौत, दो युवतियां घायल

Updesh Awasthee
खंडवा, 9 मई 2026
: अमरावती महाराष्ट्र से आई एक कार अचानक पलट गई। कार के अंदर दो युवक और दो युवतियां सवार थे। इनमें से एक युवक की मृत्यु हो गई। यह युवक अमरावती में स्पा सेंटर चलता था। कालसर्प दोष की पूजा करवाने के लिए उज्जैन जा रही थी। दूसरा युवक और साथ में मौजूद दोनों युवतियां उसके फ्रेंड्स थे। 

Youth Dies in Road Accident While Travelling for Kaal Sarp Dosh Puja With Friends; Two Women Injured

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती से स्पा सेंटर के संचालक गौतम पिता राजेश सेवानी उम्र 23 वर्ष, अपने दोस्त दर्शन टी योगेश उम्र 23 वर्ष और दो युवतियों (तनु पिता चांद मियां (26) निवासी अमरावती व नायारा पिता रॉयल अली (24) निवासी दिल्ली) को अपने साथ लेकर कालसर्प दोष की पूजा करवाने के उद्देश्य से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। खंडवा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बजे, खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर ग्राम गुड़ी में अनाज मंडी के पास कार ड्राइव कर रहे दर्शन को अचानक नींद आ गई और वह ड्राइविंग सीट पर ही सो गया। खुद दर्शन ने पुलिस को बताया कि, उसे नींद का झोंका आ गया था। इसी बीच कार अनियंत्रित हो गई, वह कंट्रोल करने लगा, तभी सामने कोई काला जानवर दिखा, घबराहट में कार के ब्रेक लगा दिए, जिससे कि कार पलट गई। इस दौरान कार के एयर बैग भी नहीं खुले। इसके कारण गौतम की मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद तनु और नायरा घायल हो गई। 

लोकल पुलिस सभी को नजदीक के अस्पताल में ली गई। जांच करने पर पता चला कि, तनु खान, नायरा अली और दर्शन को कोई भी ऐसी चोट नहीं है जो उनकी जान के लिए खतरा हो। इसलिए सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि इसी कार में सवार गौतम की मृत्यु हो गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!