UGC-NET June 2026 Registration Date Extended to May 23 - Check Revised Schedule

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 20 मई 2026
: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए UGC-NET जून 2026 के लिए पंजीकरण की समय-सीमा को बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दिया गया है। 

यूजीसी-नेट जून 2026: महत्वपूर्ण संशोधित तिथियाँ (Revised Schedule):

NTA Public Notice dated 20 May 2026 के अनुसार नया शेड्यूल इस प्रकार है:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे तक)।
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 23 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से)।
Correction Window: 25 मई 2026 से 27 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)।

इन उद्देश्यों के लिए आयोजित होगी परीक्षा:

यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में निम्नलिखित श्रेणियों के लिए पात्रता निर्धारित करेगी:
'जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) का पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति'।
'सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश'।
'केवल पीएचडी में प्रवेश'।

उम्मीदवारों के लिए निर्देश:

अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में सुधार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in पर लॉग-इन करके सुधार विंडो के सक्रिय होने के दौरान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर उम्मीदवार 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों (www.nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in) पर नियमित रूप से नज़र रखें। 

सहायता केंद्र 
आवेदकों की सुविधा और सहायता हेतु निम्नलिखित माध्यम उपलब्ध हैं:
हेल्पडेस्क संपर्क: किसी भी कठिनाई की स्थिति में उम्मीदवार 011-40759000 अथवा 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
ईमेल सहायता: आधिकारिक प्रश्नों हेतु ugcnet@nta.ac.in पर पत्राचार किया जा सकता है। 

संशोधित परीक्षा समय-सारणी का तुलनात्मक विवरण

यूजीसी-नेट जून 2026 हेतु निर्धारित पूर्व और संशोधित तिथियों का तुलनात्मक विवरण निम्नवत है:
Earlier Date - Extended Date
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना
20 मई 2026 (रात 11:50 P.M. तक)
23 मई 2026 (सुबह 10:00 A.M. तक)
परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 
20 मई 2026 (रात 11:50 P.M. तक)
23 मई 2026 (रात 11:50 P.M. तक)
ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरणों में सुधार की अवधि
22 मई 2026 से 24 मई 2026 (रात 11:50 P.M. तक)
25 मई 2026 से 27 मई 2026 (रात 11:50 P.M. तक)

UGC-NET June 2026 Revised Schedule pdf Download

UGC-NET June 2026 के संशोधित कार्यक्रम की पीडीएफ फाइल हमने अपने टेलीग्राम चैनल (https://t.me/bhopalsamachar1) पर अपलोड कर दी है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं। हमारे चैनल को टेलीग्राम मोबाइल एप्लीकेशन में bhopalsamachar1 के नाम से सर्च कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!