Twisha Sharma की सास पहली बार मीडिया के सामने आई, बोली इलाज चल रहा था

Updesh Awasthee
Twisha Sharma Case: Mother-in-Law Breaks Silence
भोपाल, 18 मई 2026:
साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस, मॉडल, भोपाल निवासी रिटायर्ड जज गिरिबला सिंह आज पहली बार मीडिया के सामने आई, और उन्होंने अपना पक्ष रखा। वह इस मामले में आरोपी हैं और उनका बेटा समर्थ पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी अज्ञात स्थान पर छुपा हुआ है। पुलिस ने उसके ऊपर 10000 का इनाम घोषित कर दिया है। ट्विशा शर्मा मामले में आज बहुत सारे अपडेट हुए:- 

Twisha Sharma Case: Mother-in-Law Speaks to Media for First Time

ट्विशा शर्मा की मौत का मामला केवल भोपाल ही नहीं बल्कि देशभर की सुर्खियों में बना हुआ है। आज सुबह की शुरुआत एक न्यूज़ से हुई जिसमें ट्विशा शर्मा की सास एवं रिटायर्ड जज द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत किए गए जमानत आवेदन की कॉपी सार्वजनिक कर दी गई। इसमें लिखा था कि, ट्विशा शर्मा ड्रग एडिक्ट थी। हर महीने पैसे मांगती थी और एक बार अचानक 12 घंटे के लिए गायब हो गई थी। फिर दोपहर में ट्विशा शर्मा की मां रेखा शर्मा ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि, मेरी बेटी नहीं बल्कि उनका बेटा समर्थ ड्रग्स लेता था। इसलिए उसको 2 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। 

आज ही के दिन यह भी पता चला कि, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर के पास फांसी का फंदा ही नहीं था। मतलब डॉक्टर देख ही नहीं पाए की गले में जो निशान है, वह फांसी के फंदे से मैच करते हैं या नहीं। आज ही के दिन पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी अज्ञात स्थान पर जाकर छुप गए समर्थ के ऊपर ₹10000 का इनाम घोषित कर दिया और उसका पासपोर्ट रद्द करवा दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!