मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट यहां देखिए

Updesh Awasthee
MP Police SI Result 2025 Declared
भोपाल,18 मई 2026:
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 का द्वितीय चरण परिणाम (Main Exam Result) घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस समाचार में रिजल्ट देखने का तरीका, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और किसी भी आपत्ति की स्थिति में आधिकारिक ईमेल एड्रेस भी दिया गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट देखने का तरीका

उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण दर्ज करके लॉगिन करना होगा: 
आवेदन संख्या (Application No.) — अधिकतम 13 अंकों वाली।
जन्म तिथि (Date of Birth) — DD/MM/YYYY फॉर्मेट में।
माता का नाम कोड + आधार नंबर — माता के नाम के पहले दो अक्षर + आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक।

उदाहरण:SANGEETA + ******1234 = SA1234
S SHARMA + ******1234 = S 1234
SMT SANGEETA + ******1234 = SM1234
MRS. SANGEETA + ******1234 = MR1234

(नोट: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में भरे गए माता के नाम और आधार नंबर के अनुसार कोड बनाएं।)महत्वपूर्ण जानकारीबोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों (87% सामान्य, UR 13%, OBC 13%) के लिए क्वालिफाइड उम्मीदवारों की अलग-अलग सूचियां जारी की हैं।
कट-ऑफ मार्क्स और टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची भी उपलब्ध है।
सफल उम्मीदवार अब द्वितीय चरण की प्रक्रिया (फीस भुगतान, एडमिट कार्ड आदि) में आगे बढ़ सकते हैं।

MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment Exam 2025 Result Direct Link

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए आयोजित सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 का प्रथम चरण (First Phase) का रिजल्ट देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का वह इंटरफेस डिस्प्ले हो जाएगा, जहां उपरोक्त जानकारी दर्ज करके आप अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

संपर्क विवरण:
कर्मचारी चयन बोर्ड, भोपाल
फोन: 0755-2578801-02
टोल फ्री: 18002337899
ईमेल: complain.peb@mp.gov.inउम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम जांचें और किसी भी स्पष्टीकरण के लिए बोर्ड से संपर्क करें। इस भर्ती के तहत कुल 500 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!