इंदौर में पानी के टैंकरों पर पहरा, मॉनिटरिंग हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

Updesh Awasthee
इंदौर, दिनांक 18 मई 2026
: महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय / निजी नलकूपों, जिन पर हाईड्रेन्ट स्थापित हैं, से निगम के टैंकरों एवं अनुबंधित टैंकरों को प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Indore Tightens Vigil on Water Tankers, Officials Assigned for Monitoring Duty

उक्त व्यवस्था का उद्देश्य शहर के नागरिकों को आवश्यकता अनुसार निःशुल्क एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो तथा जलप्रदाय व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके। समस्त सहायक यंत्री यह भी सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित नलकूपों / हाईड्रेन्टों पर टैंकरों को जल भराव कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा अथवा विलंब उत्पन्न न हो।

साथ ही जोन 1 से 22 तक के समस्त शासकीय नलकूपों एवं हाईड्रेन्टों की सतत मॉनिटरिंग, नियंत्रण एवं समन्वय हेतु संबंधित उपयंत्रियों / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहकर जलप्रदाय व्यवस्था की निगरानी करेंगे तथा आवश्यकतानुसार टैंकरों को समय पर पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!