रतलाम से सूरत और कोटा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रिजर्वेशन ओपन

Updesh Awasthee
रतलाम, 30 मई 2026:
पश्चिम रेलवे के रतलाम जंक्शन से फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, इदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, छायापुरी एवं सूरत स्टेशनों के लिए यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज़ है। अब उनको एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मिल गई है जिसमें रिजर्वेशन भी ओपन है। 

Weekly Special Train from Ratlam to Surat and Kota Announced, Booking Starts

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
गाड़ी संख्या 04119/04120 सूबेदारगंज – वलसाड – सूबेदारगंज स्पेशल :- गाड़ी संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल तत्काल प्रभाव से 11 जुलाई, 2026 तक सूबेदारगंज से प्रति शनिवार को 05.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (01.30/01.35, रविवार) होते हुए रविवार को 09.40 बजे वलसाड पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल 31 मई, 2026 से 12 जुलाई, 2026 तक वलसाड से प्रति रविवार को 14.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (23.05/23.10, रविवार) होते हुए सोमवार को 19.00 बजे सूबेदारगंज पहुँचेगी। 

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, इदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी एवं सूरत स्टेशनों पर रुकेगी।
यह ट्रेन थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!