इन्दौर, 15 मई 2026: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आज वर्ष 2026 के लिए अपना संशोधित परीक्षा कार्यक्रम (Revised Exam Calendar) जारी कर दिया है। इस नए अपडेट के साथ, आयोग ने आगामी महीनों में आयोजित होने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षाओं की संभावित तिथियों और वर्तमान स्थिति को स्पष्ट किया है।
प्रमुख परीक्षाओं की स्थिति और अदालती मामले रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025, जो पहले 9 जून 2025 से प्रस्तावित थी, अब माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पश्चात ही आयोजित की जा सकेगी। इसी तरह, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025 पर भी वर्तमान में उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन (Stay) दिया गया है।
सम्पन्न हो चुकी परीक्षाएं कैलेंडर में यह भी उल्लेख है कि वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में कई परीक्षाएं सफलतापूर्वक निर्धारित समय पर संपन्न हो चुकी हैं, जिनमें राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 (26 अप्रैल 2026) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025 (01 मार्च 2026) शामिल हैं।
List of Upcoming MPPSC Exams
- सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025: 17 मई 2026
- सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 (संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र, योगिक विज्ञान): 12 जुलाई 2026
- सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 (वाणिज्य, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी): 02 अगस्त 2026
- सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) परीक्षा-2025: 02 अगस्त 2026
- पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा-2025: 02 अगस्त 2026
- सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 (भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, इतिहास, वनस्पति शास्त्र, गणित): 30 अगस्त 2026
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026: 07 सितम्बर 2026 से 12 सितम्बर 2026
- सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2026: 20 सितम्बर 2026
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2026: 27 सितम्बर 2026
- आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा-2026: 04 अक्टूबर 2026
- सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) परीक्षा-2026: 18 अक्टूबर 2026
- सहायक प्राध्यापक (प्राणीशास्त्र) एवं (कंप्यूटर विज्ञान-II) परीक्षा-2025: 18 अक्टूबर 2026
- वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान) परीक्षा-2026: 22 नवम्बर 2026
- सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (सांख्यिकी) परीक्षा-2026: 22 नवम्बर 2026
Important Notes for Candidates: आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा कार्यक्रम पूर्णतः संभावित है और परिस्थितियों के अनुसार इसमें परिवर्तन किया जा सकता है। न्यायालयीन प्रकरणों में माननीय न्यायालय के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में यह कार्यक्रम परिवर्तनीय रहेगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित विषय की अनिवार्य अर्हता सुनिश्चित कर लें। साक्षात्कार (Interview) की तिथियां परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अलग से घोषित की जाएंगी। इसके अलावा, विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा-2026 का पाठ्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
MPPSC exam calendar 2026 pdf download
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम 2026 की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड पीडीएफ फाइल डिस्प्ले हो जाएगी। ऑनलाइन पढ़ने के बाद सिंगल क्लिक से डाउनलोड कर सकते हैं। आपके कंप्यूटर का मोबाइल में यह फाइल 'Revised_Exam_Calendar_2026_Dated_15_05_2026.pdf के नाम से दिखाई देगी। रिपोर्ट: शैली शर्मा।

.webp)