नई दिल्ली, 02 मई 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए Explosive Weather Bulletin जारी किया है। अगले 7 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में कुदरत अपना असली रंग दिखाने वाली है। कहीं बादलों की गर्जना होगी, तो कहीं चिलचिलाती धूप आपको झुलसाएगी। आइए जानते हैं आपके राज्य का हाल:
उत्तर भारत: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ओले!
Thunderstorm & Hailstorm Alert: उत्तर भारत वालों, अपनी छतरियां और जैकेट तैयार रखें! जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 8 मई तक Rainfall and Snowfall के साथ बिजली कड़कने की पूरी संभावना है।
Punjab and Haryana: 4 और 5 मई को सावधान! यहां 50-70 kmph की रफ्तार से Thundersquall (तूफान) और ओले (Hailstorm) गिर सकते हैं।
Rajasthan: राजस्थान में 4 मई को धूल भरी आंधी (Dust storm) चलने का अलर्ट है। वहीं जैसलमेर में तापमान 44.4°C तक पहुंच चुका है, जो देश में सबसे अधिक है।
पूर्वोत्तर भारत: भारी बारिश का अलर्ट!
Heavy Rainfall Warning: पूर्वोत्तर के राज्यों (Assam, Meghalaya, Nagaland, Manipur) में मौसम बेहद आक्रामक है। भारी बारिश के कारण शहरों में Localized Flooding (जलजराव) और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है।
दक्षिण और मध्य भारत: लू का टॉर्चर और आंधी!
Heat Wave & Storm: तटीय आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए बुरी खबर है, यहाँ 2 और 3 मई को भयंकर लू (Heat wave conditions) चलने वाली है।
South India: केरल और तमिलनाडु में 2 से 8 मई तक भारी बारिश (Heavy Rain) का सिलसिला जारी रहेगा।
Central India: मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और 50-60 kmph की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
किसान भाइयों के लिए सलाह (Agromet Advisory)
सावधान किसान: बिहार, झारखंड, हरियाणा और राजस्थान के किसान ओलों से अपनी फसलों को बचाने के लिए Hail nets का इस्तेमाल करें। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
क्या करें और क्या न करें? (Action Suggested)
- तूफान के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें।
- कंक्रीट की दीवारों से सटकर न खड़े हों और बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें।
- घर के अंदर रहें और खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
मौसम की हर अपडेट के लिए सतर्क रहें, क्योंकि IMD का कहना ह
"Red color warning means Take Action!"

