Google लोगों की जान बचाएगा, यूट्यूब को और मजेदार बनाएगा, इतना कुछ बदल गया है, खुद पढ़िए

Updesh Awasthee
Google WeatherNext
टेक्नोलॉजी न्यूज डेस्क, 21 मई 2026
: गूगल ने यह साफ कर दिया है कि एआई का उपयोग सिर्फ ऑफिस के कामों तक सीमित नहीं रहेगा। यह अब गंभीर बीमारियों के इलाज खोजने और प्राकृतिक आपदाओं से जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

1. जान बचाने वाला एआई 'WeatherNext' और 'Co-Scientist'

गूगल डीपमाइंड (Google DeepMind) ने WeatherNext नाम का एक मॉडल पेश किया है, जिसने 'हरिकेन मेलिसा' (Hurricane Melissa) जैसी भीषण आपदा की भविष्यवाणी 5 दिन पहले ही कर दी थी। मतलब टेस्टिंग हो चुकी है। भरोसा कर सकते हैं।
इसके अलावा, Co-Scientist नाम का एआई टूल वैज्ञानिकों को लीवर फाइब्रोसिस (liver fibrosis) और एएलएस (ALS) जैसी बीमारियों के नए इलाज खोजने में मदद कर रहा है। यह लाखों वैज्ञानिक लेखों को पढ़कर नए शोध के रास्ते सुझाता है। 

2. अब रिपोर्ट लिखने की जरूरत नहीं, बस बता दीजिए: Docs Live और Ask YouTube

लिखने का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। अब तक आपको सभी इंपॉर्टेंट पॉइंट्स नोट डाउन करने के बाद में लंबी रिपोर्ट टाइप करनी पड़ती थी। इसके लिए 100% कंसंट्रेशन और एकांत की जरूरत होती है। इस दौरान आप कोई दूसरा काम नहीं कर सकते। लेकिन अब Docs Live आपकी हेल्प करेगा। आपको लंबी रिपोर्ट टाइप करने की जरूरत नहीं है। बस अपना आईडिया 'बोलकर' बता दें (brain dump), और एआई उसे एक प्रोफेशनल रिपोर्ट में बदल देगा। 

YouTube Ask, खत्म करेगा वीडियो की बकवास

ट्यूटोरियल और एजुकेशन के मामले में यूट्यूब पर काफी कुछ अच्छा कंटेंट मिल जाता है लेकिन उसे अच्छे कंटेंट तक पहुंचाने के लिए यूट्यूब की माइनिंग करनी पड़ती है। लाखों ऐसे वीडियो पड़े हुए हैं जिनमें काम की बात तो है लेकिन, वीडियो का ज्यादातर हिस्सा बकवास से भरा हुआ है। कंटेंट क्रिएटर ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उनके वीडियो का निरंतर देखे जाने का टाइम बढ़ जाए, लेकिन अब आपको ऐसी हर बकवास से मुक्ति मिल जाएगी। यूट्यूब पर अब आप जटिल सवाल पूछ सकते हैं। जैसे "मेरे बच्चे को साइकिल चलाना कैसे सिखाऊं?"। एआई न सिर्फ सही वीडियो खोजेगा, बल्कि आपको वीडियो के उस हिस्से पर ले जाएगा जहाँ सबसे काम की जानकारी है। मतलब आपका टाइम चुराने वाले कंटेंट क्रिएटर की तो वाट लग गई।

3. एआई चश्मा वह सब कुछ दिखाएगा जो आंखों से नहीं दिखता

गूगल ने Intelligent Eyewear (स्मार्ट चश्मे) की घोषणा की है। ये दो तरह के होंगे: ऑडियो चश्मा (जो कान में जानकारी देगा) और डिस्प्ले चश्मा (जो आपकी आंखों के सामने जानकारी दिखाएगा)। उदाहरण: मान लीजिए आप किसी अनजान शहर में पैदल चल रहे हैं। यह चश्मा आपको सीधे रास्ता दिखाएगा या आस-पास के प्रसिद्ध स्थानों की जानकारी देगा, और आपको अपना फोन जेब से निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

4. क्रिएटिव दुनिया का 'जादू': Google Pics और Flow

डिजाइनिंग के शौकीनों के लिए Google Pics लॉन्च किया गया है। इसमें आप किसी फोटो के अंदर से सिर्फ एक वस्तु (जैसे कि शर्ट का रंग) बदल सकते हैं, बिना पूरी फोटो खराब किए। वहीं, Google Flow अब एक 'एजेंट' की तरह काम करेगा, जो वीडियो बनाने और उन्हें एडिट करने में आपका पार्टनर बनेगा।

क्या यह सुरक्षित है?
सुंदर पिचाई ने भरोसा दिलाया कि यह सब SynthID जैसी सुरक्षा तकनीक के साथ आएगा, जो असली और एआई द्वारा बनाई गई फोटो/वीडियो के बीच फर्क बता सकेगा। गूगल ने डेवलपर्स के लिए एक नया $100 (लगभग ₹8,300) प्रति माह का AI Ultra प्लान भी लॉन्च किया है, ताकि वे और भी तेजी से नए एआई ऐप्स बना सकें।

गूगल I/O 2026 ने यह साबित कर दिया है कि एआई अब सिर्फ एक 'टूल' नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक सक्रिय हिस्सा बन चुका है।

गूगल ने एक साथ दर्जनों बड़े बदलाव की घोषणा की है। इनमें से हर एक फीचर और हर एक नया अपडेट पब्लिक के लिए बहुत इंपॉर्टेंट है। यह आपकी लाइफ बदल सकते हैं। इसलिए हम एक न्यूज़ नहीं बल्कि न्यूज़ सीरीज पब्लिश कर रहे हैं जिसमें तीन एपिसोड है। तीसरा एपिसोड आप पढ़ रहे हैं। यहां क्लिक करके पहला एपिसोड पढ़ सकते हैं जिसमें बताया गया है कि, जब आप व्यस्त रहेंगे तो कैसे गूगल आपका नुकसान होने से बचा देगा। किसी भी Bill के पेमेंट में पेनल्टी नहीं लगे देगा। खुद पेमेंट कर देगा। यहां क्लिक करके दूसरा एपिसोड पढ़ सकते हैं जिसमें बताया गया है कि कैसे गूगल अब आपका ऑनलाइन जिन्न की तरह काम करेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!