कैलिफोर्निया, 20 मई 2026: वह अलादीन का चिराग वाला जिन याद है आपको। गूगल अब लगभग वैसा ही हो गया है। गूगल ने अपने सबसे मुख्य प्रोडक्ट 'गूगल सर्च' को 25 साल में पहली बार पूरी तरह से बदल दिया है। अब सर्च सिर्फ कीवर्ड्स टाइप करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके लिए ऑनलाइन वह सारे काम कर सकता है, जिसके लिए आपको अब तक परेशान होना पड़ता था। मतलब गूगल सर्च अब आपकी लाइफ को कूल बना देगा।
Google Search Box का कायाकल्प, अब फाइल और वीडियो से भी करें सर्च
नया इंटेलिजेंट सर्च बॉक्स अब और भी पावरफुल हो गया है। अब आप इसमें न केवल टेक्स्ट, बल्कि फोटो, पूरी फाइलें, वीडियो और यहाँ तक कि अपने खुले हुए क्रोम टैब्स को भी डालकर सवाल पूछ सकते हैं। गूगल का AI Mode अब 1 अरब से अधिक मंथली यूजर्स द्वारा उपयोग किया जा रहा है और अब इसमें Gemini 3.5 Flash को डिफॉल्ट मॉडल बना दिया गया है।
Google Information Agents मतलब आपका सच्चा शागिर्द जो 24/7 काम करेगा
गूगल ने 'इन्फॉर्मेशन एजेंट्स' (Information Agents) पेश किए हैं जो बैकग्राउंड में आपके लिए 24/7 काम करेंगे। कैसे काम करेंगे? मान लीजिए आप एक नया घर खरीदना चाहते हैं। आप अपनी जरूरतें एआई को बता दें। यह एजेंट इंटरनेट के हर कोने (ब्लॉग, न्यूज़, सोशल मीडिया) पर नज़र रखेगा और जैसे ही आपकी पसंद का घर लिस्ट होगा, यह तुरंत आपको अपडेट दे देगा। यही फार्मूला आपकी बाकी सभी जरूर पर भी लागू हो जाएगा। मतलब अपने लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन पर आपकी पसंद का प्रोडक्ट आपके बजट में, मिल रहा है या नहीं, यह जानने के लिए, कई घंटे तक परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप तो बस चिल कीजिए। बाकी सब आपका Google Information Agents करेगा।
जेनेरेटिव UI मुन्ना के माथे से मक्कारी का टैग हटाएगा
गूगल सर्च अब केवल जवाब नहीं देगा, बल्कि आपके सवाल के हिसाब से इंटरैक्टिव ग्राफ, टेबल या सिमुलेशन खुद तैयार करेगा। उदाहरण: यदि आप किसी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गूगल सर्च आपके लिए एक कस्टम डैशबोर्ड (मिनी ऐप) तैयार कर सकता है, जहाँ आप मेहमानों की लिस्ट, बजट और वेंडर्स को एक ही जगह ट्रैक कर सकेंगे। मतलब आज के बाद कोई भी बापू, अपने मुन्ना को मक्कार नहीं कह पाएगा।
Universal Cart: शॉपिंग का 'यूनिवर्सल' ठिकाना
गूगल ने खरीदारी को आसान बनाने के लिए 'यूनिवर्सल कार्ट' (Universal Cart) पेश किया है। अब आप यूट्यूब वीडियो देखते हुए, किसी से चैटिंग करते हुए, जीमेल पढ़ते हुए या सर्च करते हुए किसी भी चीज़ को सीधे अपनी एक ही कार्ट में डाल सकते हैं। यह स्मार्ट कार्ट खुद-ब-खुद आपके लिए डील्स और प्राइस ड्रॉप्स (कीमत में कमी) पर नज़र रखेगा।
प्रोटेक्टिव फीचर: अगर आप कंप्यूटर के पुर्जे या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं, तो यह कार्ट आपको पहले ही चेतावनी दे देगी कि कौन सा पार्ट दूसरे के साथ काम नहीं करेगा (Incompatibility) और बेहतर विकल्प भी सुझाएगा।
एआई अब पेमेंट भी कर देगा
नए Agent Payments Protocol (AP2) के जरिए अब आपके एआई एजेंट आपकी अनुमति से खरीदारी भी कर सकेंगे। आप एजेंट के लिए बजट और पसंदीदा ब्रांड तय कर सकते हैं, जिससे वह सुरक्षित तरीके से आपके लिए सबसे अच्छी डील पर पेमेंट पूरा कर देगा।
गूगल ने एक साथ दर्जनों बड़े बदलाव की घोषणा की है। इनमें से हर एक फीचर और हर एक नया अपडेट पब्लिक के लिए बहुत इंपॉर्टेंट है। यह आपकी लाइफ बदल सकते हैं। इसलिए हम एक न्यूज़ नहीं बल्कि न्यूज़ सीरीज पब्लिश कर रहे हैं जिसमें तीन एपिसोड है। दूसरा एपिसोड आप पढ़ रहे हैं। यहां क्लिक करके पहला एपिसोड पढ़ सकते हैं जिसमें बताया गया है कि, जब आप व्यस्त रहेंगे तो कैसे गूगल आपका नुकसान होने से बचा देगा। किसी भी Bill के पेमेंट में पेनल्टी नहीं लगे देगा। खुद पेमेंट कर देगा। यहां क्लिक करके तीसरा एपिसोड पढ़ सकते हैं, जिसमें बताया गया है कि Google कैसे आपकी जान बचाएगा और आपके यूट्यूब को सबसे मजेदार बना देगा।

