टेक्नोलॉजी न्यूज डेस्क, 21 मई 2026: Shoreline Amphitheatre, Mountain View, California (USA) में गूगल का सबसे बड़ा वार्षिक इवेंट Google I/O 2026 आयोजित किया गया। यह 19-20 मई 2026 को हुआ। इसमें गूगल की ओर से 'एजेंटिक इंटेलिजेंस' (Agentic Intelligence) के एक नए युग की शुरुआत का ऐलान किया गया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि अब एआई (AI) सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आपके लिए असल दुनिया के काम भी करेगा। इस न्यूज़ में हम गूगल की इवेंट में की गई ऐतिहासिक घोषणाओं के बारे में बता रहे हैं।
Google Agentic Intelligence: आपका AI सिर्फ सलाह नहीं, काम भी करेगा!
इस साल गूगल ने दुनिया को दिखाया है कि एआई अब आपके 'असिस्टेंट' से ऊपर उठकर आपका 'एजेंट' बनने जा रहा है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा की कि हम अब 'एजेंटिक जेमिनी एरा' (Agentic Gemini Era) में प्रवेश कर चुके हैं, जहाँ एआई स्वायत्त (autonomous) रूप से काम पूरा करने की क्षमता रखता है।
Gemini 3.5 Flash ऑनलाइन बुकिंग के सारे झमेले खत्म
गूगल ने अपना नया मॉडल Gemini 3.5 Flash लॉन्च किया है। बताया गया है कि, यह मॉडल न केवल पिछले वर्जन से कहीं अधिक बुद्धिमान है, बल्कि यह 4 गुना तेज भी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 'Action' (कार्रवाई) करने की क्षमता है। उदाहरण: मान लीजिए आप दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं। पहले एआई आपको सिर्फ पैकर्स एंड मूवर्स की लिस्ट देता था, लेकिन अब Gemini 3.5 Flash आधारित एजेंट आपके बजट के हिसाब से बुकिंग कर सकता है और आपके कैलेंडर में सब कुछ मैनेज भी कर सकता है।
इसका मतलब हुआ कि आज से ऑनलाइन बुकिंग के सारे झमेले खत्म हो गए। AI एजेंट गूगल पर सर्च करेगा, फिर आपके बजट के अनुसार सबको कंपेयर करेगा और जो आपके बजट में फिट बैठता है, उसकी बुकिंग करके आपको इन्फॉर्म भी कर देगा। जिस काम में हम सबको कई घंटे खर्च करने पड़ते हैं, और दिमाग का दही हो जाता है। वह काम अब एक कमांड पर पूरा हो जाएगा।
Gemini Omni स्टूडेंट्स, टीचर्स और कंटेंट्स क्रिएटर के लिए पहले से कुछ ज्यादा
एक और क्रांतिकारी मॉडल जो पेश किया गया, वह है Gemini Omni. इवेंट में बताया गया है कि, यह दुनिया का पहला ऐसा मॉडल है जो किसी भी इनपुट (टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो) से शानदार वीडियो आउटपुट तैयार कर सकता है। यह भौतिकी (physics) के नियमों को समझता है, यानी अगर आप इसे एक कंचे (marble) के गिरने का वीडियो बनाने को कहेंगे, तो वह गुरुत्वाकर्षण और गति को बिल्कुल असली जैसा दिखाएगा। मतलब यह मॉडल स्टूडेंट और टीचर्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर तक सबके लिए उपयोगी है।
Gemini Spark आलसी पति के कारण नुकसान नहीं होने देगा
भारत की सबसे बड़ी सामाजिक समस्याओं में से एक है पति का आलसी होना। वह टाइम पर बिल जमा नहीं करते, इसलिए फाइन लग जाता है, नुकसान तो होता ही है लेकिन दर्द भी होता है। बच्चों के स्कूल से आने वाले ईमेल चेक नहीं करते, इसके कारण कई बार बवाल हो जाता है। गूगल ने यह वाली प्रॉब्लम भी सॉल्व कर दी। गूगल ने Gemini Spark पेश किया है, जो आपका निजी एआई एजेंट है। यह आपके फोन या लैपटॉप बंद होने पर भी बैकग्राउंड में काम करता रहेगा।
- यह आपके लिए बिल जमा कर सकता है।
- आपके बच्चों के स्कूल से आने वाले ईमेल को चेक करके जरूरी डेडलाइन को आपके कैलेंडर में जोड़ सकता है।
- और इस प्रकार की सभी काम कर सकता है।
बड़ी बात यह है कि gemini स्पार्क एक अच्छे बच्चे की तरह यह सब कुछ आपकी अनुमति (direction) के तहत ही करेगा, अपने मन से कुछ नहीं करेगा और गलती भी नहीं करेगा। मतलब आप पति देव आराम से क्रिकेट मैच देख सकते हैं, मैडम के डंडे नहीं पड़ेंगे।
गूगल ने एक साथ दर्जनों बड़े बदलाव की घोषणा की है। इनमें से हर एक फीचर और हर एक नया अपडेट पब्लिक के लिए बहुत इंपॉर्टेंट है। यह आपकी लाइफ बदल सकते हैं। इसलिए हम एक न्यूज़ नहीं बल्कि न्यूज़ सीरीज पब्लिश कर रहे हैं जिसमें तीन एपिसोड है। पहला एपिसोड आप पढ़ रहे हैं। यहां क्लिक करके दूसरा एपिसोड पढ़ सकते हैं जिसमें बताया गया है कि कैसे गूगल अब आपका ऑनलाइन जिन्न की तरह काम करेगा। यहां क्लिक करके तीसरा एपिसोड पढ़ सकते हैं, जिसमें बताया गया है कि Google कैसे आपकी जान बचाएगा और आपके यूट्यूब को सबसे मजेदार बना देगा।

