Twisha sharma Breaking News, 46 मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक, पिता का दावा

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 मई 2026
: ट्विशा शर्मा मामले में आज एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ट्विशा शर्मा के पिता श्री नवनिधि शर्मा ने 46 मोबाइल नंबरों की सूची जारी की है। इसमें कई प्रभावशाली लोग, न्यायालय के न्यायाधीश और दो CCTV टेक्नीशियन के नंबर हैं। मतलब एक तरफ अपने रसूख का प्रयोग किया गया और दूसरी तरफ सबूत मिटाने की कोशिश की गई है। 

मौत के अगले ही दिन शुरू हुआ 'हाई प्रोफाइल कॉल्स' का खेल

मृतका के पिता का आरोप है कि जिस समय घर में मातम होना चाहिए था, उस वक्त ट्विशा की सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह फोन पर व्यस्त थीं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर दावा किया गया है कि ट्विशा की मौत के अगले ही दिन पूर्व जज ने कई जजों, प्रभावशाली हस्तियों और CCTV तकनीशियनों को लगातार फोन कॉल्स किए।

CCTV फुटेज के साथ छेड़छाड़ की आशंका! 

इस खुलासे में सबसे संदिग्ध बात यह है कि कॉल सूची में विनोद वाणी और रोहित विश्वकर्मा नाम के दो युवकों के नंबर भी मिले हैं, जो CCTV कैमरा इंस्टॉल करने का काम करते हैं। परिजन पहले ही अंदेशा जता चुके हैं कि मामले के सबूतों को मिटाने के लिए CCTV फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। आखिर मौत के ठीक अगले दिन तकनीशियनों को फोन करने की क्या मजबूरी थी? इन्हीं सवालों ने अब मामले की CBI जांच की मांग को और तेज कर दिया है।

फरार पति पर इनाम हुआ तीन गुना 

वहीं, इस हाई-प्रोफाइल मामले का मुख्य आरोपी और ट्विशा का पति समर्थ सिंह अभी भी कानून की पहुंच से बाहर है। पुलिस ने अब उस पर शिकंजा कसते हुए इनाम की राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है।

क्या रसूख की आड़ में सच को दबाने की कोशिश की जा रही है? क्या इन 46 नंबरों के पीछे ही ट्विशा की मौत का असली राज छिपा है? देखते रहिए इस मामले की हर बड़ी अपडेट।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!