ग्वालियर, 13 मई 2026: जिला न्यायालय ने दो साल लंबी सुनवाई के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राजेश चंदेल, इंस्पेक्टर सुरेंद्रनाथ सिंह, अजय सिंह सिकरवार और हवलदार संतोष वर्मा के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। श्री राजेश चंदेल आईपीएस वर्तमान में DIG भोपाल देहात के पद पर हैं। इससे पहले शिवपुरी एवं ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक के पद पर रह चुके हैं। यह घटना कब हुई थी जब श्री चंदेल ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक के पद पर थे।
DIG Rajesh Chandel IPS Among 4 Police Officers Named in Dacoity Case in Gwalior
मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का है जहां वर्ष 2023 में चित्रलेखा जैन और विक्रम राणा के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज हुई थी। जिस शिकायतकर्ता ने यह एफआइआर दर्ज करवाई थी उससे बाद में मामले में समझौता हो गया। मामले में परिवाद दायर करने वाले शिकायतकर्ता के अधिवक्ता अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों का समझौता स्वीकार नहीं किया और पुलिस फाइल में मामला खत्म करने के एवज में आरोपितों से रिश्वत की मांग की। 5.80 लाख रुपए रिश्वत लेने के बाद आश्वासन दिया के पुलिस फाइल बंद कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जब पुलिस ने देखा कि आरोपित और भी पैसे दे सकते हैं तो सभी को थाने बुलाकर धमकाया गया। कोर्ट में दी गई दलील के अनुसार, तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह के इशारे पर हवलदार संतोष वर्मा ने अनूप राणा के घर से 9.50 लाख रुपए और मामले से जुड़ी एक महिला आरोपी के घर से 15 लाख रुपए लिए।इसके बाद भी शिकायतकर्ता को 30 लाख रुपये देने और पुलिस को छह लाख रुपए और देने का दबाव बनाते रहे। इस सब से परेशान होकर आरोपित के भाई अनूप राणा ने तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल को एक लिखित शिकायत दी जिसमें पुलिस द्वारा की गई वसूली के बारे में भी बताया।
न्यायालय में बताया क्या कि एसपी चंदेल ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा शिकायत को उसी थाने में भेज दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने साल 2024 में अदालत का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने थाटीपुर थाने के सीसीटीवी फुटेज मांगे तो पुलिस ने बताया कि, 3 जनवरी 2024 से पहले के फुटेज डिलीट हो चुके हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पाया गया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को डिलीट किया गया है। कोर्ट ने इस पर सख्त नाराजगी जताई। न्यायालय ने इन सभी तथ्यों का संज्ञान लेकर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसपी श्री राजेश चंदेल सहित सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया है।

.webp)