CM डॉ मोहन यादव द्वारा हेल्थ एडवाइजरी और अपील जारी, हाइड्रेटेड रहें और पेयजल का दान करें

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 मई 2026:
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मौसम को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ उन्होंने अपील भी की है। उन्होंने सेवाभावी नागरिकों से अनुरोध किया है कि, पेयजल का दान करें। 

CM Mohan Yadav Issues Health Advisory, Urges People to Stay Hydrated and Donate Drinking Water

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में बढ़ते हुए तापमान और अधिक गर्मी से होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने और बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में बढ़े हुए तापमान और अधिक गर्मी देखते हुए सभी प्रदेशवासी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पिएं, बच्चों को हाइड्रेटेड रखें और बाहर निकलते समय पानी की बोतल अवश्य साथ रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवाभावी नागरिकों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करना मानवता की सच्ची सेवा है। हम सभी को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

सार्वजनिक प्याऊ शुरू करने के लिए क्या करना पड़ता है 

सेवाभावी नागरिकों को तो सभी जानकारी है लेकिन ऐसे लोग जो पहली बार सार्वजनिक प्याऊ शुरू करना चाहते हैं, उनको यह बताना उचित होगा कि, मध्य प्रदेश में सार्वजनिक प्याऊ संचालित करने के लिए बहुत सारे झंझट नहीं करने पड़ते। केवल थोड़ा सा योगदान और श्रमदान काफी है। मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके क्षेत्राधिकार में संचालित सभी सार्वजनिक प्याऊ के लिए पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। शासन स्तर पर ही सार्वजनिक प्याऊ के लिए स्थान भी उपलब्ध करवाया जाता है और इसके लिए कोई किराया नहीं लिया जाता। सेवाभावी नागरिकों को केवल प्याऊ के बर्तन और व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करनी होती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!