भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग कैंप में गैस लीक, चार बच्चे बीमार, दो गंभीर

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 मई 2026
: गर्मियों की छुट्टी में अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों को स्विमिंग क्लास के लिए भेज देते हैं। भोपाल में लिंक रोड नंबर-1 स्थित प्रकाश तरण पुष्कर का बड़ा नाम है लेकिन इस साल इसके मैनेजमेंट पर सवाल खड़ा हो गया है। आज स्विमिंग कर रहा है चार बच्चे अचानक बीमार हो गए। इनमें से दो गंभीर थे। पता चला कि क्लोरीन गैस लीक हो रही थी। 

Bhopal Prakash Taran Pushkar Gas Leak, 4 Children Fall Ill

मामला बुधवार शाम 5 बजे का है। प्रकाश तरण पुष्कर में कई बच्चे स्विमिंग कर रहे थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन सचिन जैन ने बताया कि उनकी बेटी आध्या जैन (उम्र 15 वर्ष) भी प्रकाश तरण पुष्कर गई हुई थीं। यहां करीब 20-25 बच्चे थे। जो बच्चे पानी में थे, उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उनकी बेटी आध्या समेत दो बच्चों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां सभी प्राथमिक इलाज किया गया। 

घटना के लिए पाइप और हवा जिम्मेदार: मैनेजर हेमंत जारिया

सचिन ने बताया कि जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, उनकी सेहत पर 24 घंटे नजर रखने को डॉक्टर ने कहा है। उनकी बेटी को वहां मौजूद महिलाएं जेपी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया। प्रकाश तरण पुष्कर के मैनेजर हेमंत जारिया का कहना है कि पाइप की वजह से क्लोरिन गैस लीक हो गई। हवा की वजह से ऐसा हुआ। खांसी की शिकायत होने के बाद बच्चों को अस्पताल भेज दिया गया। अब वे ठीक हैं। गैस लीकेज होने पर तुरंत टंकी बदली गई। 

सवाल यह है कि मेंटेनेंस नाम की कोई चीज होती है या नहीं। यदि गैस पाइप से गैस लीक होने लग गई है तो इसका मतलब है कि गैस पाइप का मेंटेनेंस नहीं हो रहा था। इसके लिए मैनेजमेंट जिम्मेदार है। यह कोई प्राकृतिक घटना नहीं है और इसको नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!