हम इस आर्टिकल को गर्मी के खतरे और परेशानियों से संबंधित निबंध के पैराग्राफ से शुरू नहीं करेंगे। सीधी सरल बातें गर्मी शुरू हो चुकी है, सबको पता है कितनी प्रॉब्लम होती है। हम आपको ऐसे फलों की लिस्ट दे रहे हैं जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं। इसके कारण आपकी तबीयत खराब नहीं होती।
List of Fruits That Keep Your Body Cool and Hydrated During Summer
तरबूज (Watermelon): moneycontrol.com के एक आर्टिकल के अनुसार इसमें करीब 92% पानी होता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, गर्मी से बचाता है और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए जब मौका मिले थोड़ा बहुत खा लेना चाहिए।
खरबूजा और खीरा (Muskmelon and Cucumber): pharmeasy.in के अनुसार, खरबूजा हाई वॉटर कंटेंट (लगभग 90%) के साथ ठंडी तासीर वाला। यह पाचन सुधारता है और शरीर को कूल रखता है। जबकि खीरा में 95-96% पानी होता है। यह सबसे ज्यादा हाइड्रेटिंग और ठंडक देने वाला है, पेट को भी शांत रखता है। यही कारण है कि भारत में खाने के साथ सलाद में खीरा शामिल किया जाता है।
संतरा, मौसमी और नींबू (Citrus fruits):
उपरोक्त तीनों फल विटामिन C से भरपूर, शरीर को ठंडक देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। इनका जूस या सीधा सेवन गर्मी में रिफ्रेशिंग लगता है।
आम (Mango): गर्मियों का राजा, इसमें 80-83% पानी होता है। मीठा और एनर्जी देने वाला, लेकिन पके आम की ठंडी तासीर शरीर को बैलेंस रखती है।
बॉडी को हाइड्रेटेड रखने वाले फल
ये फल पसीने से निकलने वाले पानी की भरपाई करते हैं:
- तरबूज - 92% पानी
- खीरा - 96% पानी
- खरबूजा - 90% पानी
- स्ट्रॉबेरी - 92% पानी
- अनानास (Pineapple) - 87% पानी (ब्रोमेलैन एंजाइम से पाचन भी अच्छा करता है।)
- नारियल पानी (Tender Coconut) - प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, डिहाइड्रेशन रोकता है और ठंडक देता है।
- पपीता (Papaya) और अनार (Pomegranate) - अच्छी हाइड्रेशन और फाइबर देते हैं।
अतिरिक्त टिप्स:
- रोजाना इन फलों को सुबह या दोपहर में खाएं।
- आम पन्ना (कच्चे आम से) या नारियल पानी भी बहुत फायदेमंद है।
- ज्यादा मसालेदार या तला-भुना खाना कम करें, ताकि फलों का असर बेहतर रहे।
ये फल न सिर्फ ठंडक और हाइड्रेशन देते हैं, बल्कि विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं, जो गर्मी में थकान, हीट स्ट्रोक और स्किन प्रॉब्लम्स से बचाते हैं। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें। गर्मी में तरोताजा रहने के लिए इन फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

.webp)