बड़ी खबर: अब आप अपने Gmail का Username भी नेम बदल सकते हैं, ChangeUsername@gmail.com

Updesh Awasthee
टेक्निकल न्यूज डेस्क, 4 अप्रैल 2026
: Gmail वैसे तो फ्री होता है लेकिन जब आपका जीमेल ऐड्रेस स्टेशनरी पर प्रिंट हो जाता है, हजारों लोगों में वितरित हो जाता है और आपके इनबॉक्स में महत्वपूर्ण जानकारी जमा हो जाती है तो वही फ्री वाला जीमेल काफी मूल्यवान हो जाता है। कई बार ऐसा लगता है कि, Gmail का Username गलत क्रिएट हो गया और काश इसको बदला जा सकता। ऐसे करोड़ों यूजर्स की सालों पुरानी विश  गूगल ने पूरी कर दी है। 

Big Update: Now You Can Change Your Gmail Username - Here’s How It Works

गूगल ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब आप अपने गूगल अकाउंट का username (यानी @gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकते हैं। इस बदलाव के साथ ही अब यूजर्स को अपना पुराना या 'embarrassing' यूजरनेम ढोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल के अनुसार, यह फीचर यूजर्स की digital identity को अपग्रेड करने के लिए लाया गया है ताकि उनका अकाउंट समय के साथ 'ग्रो' कर सके। रोल आउट करना शुरू कर दिया है लेकिन इस फीचर को सभी यूजर्स के अकाउंट तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

पुराने ईमेल एड्रेस का क्या होगा? 

यूजरनेम बदलने के बाद आपका पुराना ईमेल एड्रेस पूरी तरह खत्म नहीं होगा। आपका पुराना एड्रेस आपके अकाउंट का एक alternate email address बन जाएगा।
आपको पुराने और नए, दोनों एड्रेस पर ईमेल प्राप्त होते रहेंगे। 
कोई किसी भी एड्रेस पर ईमेल करें आपको अपने इनबॉक्स में दिखाई देंगे।
आपका सारा डेटा, जैसे कि Photos, Messages और Drive की फाइलें पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी और उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सुरक्षा के लिहाज से, आपका पुराना यूजरनेम आपके लिए ही रिजर्व रहेगा। कोई और व्यक्ति उस पुराने एड्रेस का इस्तेमाल करके नया अकाउंट नहीं बना पाएगा।

Terms and Restrictions

गूगल ने इस फीचर के साथ कुछ सीमाएं भी तय की हैं:
समय सीमा: आप साल में केवल एक बार ही नया जीमेल यूजरनेम बना सकते हैं। नया यूजरनेम बनाने के बाद अगले 12 महीनों तक आप फिर से नया एड्रेस नहीं बना पाएंगे।
आप कुल मिलाकर केवल तीन बार ही अपना यूजरनेम बदल सकते हैं।
आप किसी भी समय अपने पुराने ईमेल एड्रेस पर वापस स्विच कर सकते हैं।
पुराने कैलेंडर इवेंट्स जैसी जगहों पर आपका पुराना ईमेल एड्रेस ही दिखता रहेगा, वहां बदलाव अपने आप (retroactively) नहीं होगा।

How to Change Your Gmail Username? Step-by-Step Process

सबसे पहले अपने डिवाइस पर myaccount.google.com/google-account-email पर जाएं।
बाईं ओर दिए गए "Personal info" पर क्लिक करें।
Email विकल्प चुनें और फिर Google Account email पर जाएं।
वहां "Change Google Account email" पर क्लिक करें (US में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है)।
अपना नया यूजरनेम दर्ज करें जो पहले किसी ने इस्तेमाल न किया हो और "Change email" पर क्लिक करके कन्फर्म करें।

Precautions 

गूगल ने यूजर्स को सलाह दी है कि यूजरनेम बदलने से पहले वे अपने Android डिवाइस का बैकअप, Chrome सिंक, Contacts, और Photos/Videos का बैकअप जरूर ले लें। बदलाव के बाद कुछ ऐप सेटिंग्स रीसेट हो सकती हैं, इसलिए तैयारी के साथ ही यह कदम उठाएं। 

पुराने ईमेल को पूरी तरह से कैसे डिलीट कर सकते हैं? 

आपको अपनी पुरानी ईमेल को डिलीट करने की जरूरत नहीं है। आपका पिछला ईमेल एड्रेस अपने आप एक वैकल्पिक ईमेल पता (alternate email address) बन जाता है। यह आपके अकाउंट से जुड़ा रहता है ताकि आपको उस पर भेजे गए ईमेल मिलते रहें। हालांकि, यदि आप पुराने एड्रेस पर आने वाले ईमेल नहीं देखना चाहते, तो आप उनके लिए एक ईमेल फ़िल्टर (email filter) बना सकते हैं। सुरक्षा कारणों से, आपका पुराना एड्रेस आपके लिए ही सुरक्षित रहता है और कोई दूसरा व्यक्ति उसका उपयोग करके नया अकाउंट नहीं बना सकता।

क्या यूजरनेम बदलने से थर्ड-पार्टी ऐप्स पर कोई असर पड़ेगा? 

हाँ, यूजरनेम बदलने का असर ऐप्स पर पड़ सकता है क्योंकि इसी यूजरनेम का उपयोग आप विभिन्न ऐप्स और सेवाओं (जैसे Gmail, Photos, Drive) में साइन-इन करने के लिए करते हैं। गूगल ने सावधानी के तौर पर निम्नलिखित बातें कही हैं:
यूजरनेम बदलने पर आपकी कुछ ऐप सेटिंग्स रीसेट (reset) हो सकती हैं, जो वैसा ही अनुभव होगा जैसे किसी नए डिवाइस पर साइन-इन करना।
उपयोगकर्ताओं को अपनी ऐप सेटिंग्स को दोबारा बनाने (recreate) की आवश्यकता पड़ सकती है।
गूगल सेवाओं और फीचर्स के साथ कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए बदलाव से पहले संभावित समस्याओं की समीक्षा करने की सलाह दी जाती है। 

अगर भारत में यह फीचर नहीं है, तो कब तक आएगा? 

यह अपडेट वर्तमान में केवल अमेरिका (U.S.) के जीमेल यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। भारत में यह फीचर कब तक आएगा, इसके बारे में कोई निश्चित तारीख या समय सीमा की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सामान्य तौर पर अमेरिका के बाद सभी फीचर्स भारत में रोल आउट किए जाते हैं। यदि आपके अकाउंट में "Change Google Account email" का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। 

जीमेल यूजरनेम परिवर्तन के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) निम्नलिखित हैं:

यहां कुछ ऐसे प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं, जो इस समाचार के प्रसारित होते ही सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने सभी प्रश्नों और उत्तरों को इंग्लिश से हिंदी में बदल दिया है:- 

1. क्या यूजरनेम बदलने के लिए कोई शुल्क या फीस देनी होगी? 
नहीं, अपना जीमेल यूजर नेम अथवा गूगल अकाउंट का यूजर नेम (दोनों एक ही बात है) बदलने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। यह फीचर पूरी तरह से फ्री है।

2. क्या यह फीचर भारत में सभी के लिए उपलब्ध होगा? 
वर्तमान में यह सुविधा अमेरिका (U.S.) के गूगल अकाउंट यूजर्स के लिए रोलआउट कर दी गई है। वहां किसी भी प्रकार का श्रेणी विभाजन नहीं किया गया है। इसलिए भारत में भी ऐसा नहीं होगा और यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 

3. यूजरनेम बदलने के बाद मेरे पुराने ईमेल एड्रेस का क्या होगा? 
आपका पुराना ईमेल एड्रेस हमेशा आपके पास रहेगा। भारत में मोबाइल नंबर की तरह आपका पुराना ईमेल एड्रेस किसी दूसरे व्यक्ति को आवंटित नहीं होगा। वह आपके नए ईमेल एड्रेस का वैकल्पिक ईमेल एड्रेस (alternate email address) बन जाएगा। यदि कोई व्यक्ति आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर, ईमेल करेगा तो वह आपके इनबॉक्स में दिखाई देगा। 

4. क्या मैं पुराने ऐड्रेस पर प्राप्त ईमेल को पुराने एड्रेस से रिप्लाई कर सकता हूं? 
मजे की बात है लेकिन हाँ, आप ऐसा भी कर सकते हैं। आपके इनबॉक्स में नए और पुराने ईमेल एड्रेस पर प्राप्त ईमेल एक साथ दिखाई देंगे। आप बिना किसी परेशानी के दोनों ईमेल ऐड्रेस एक ही इनबॉक्स से ऑपरेट कर सकते हैं। पुरानी ईमेल से भी रिप्लाई कर सकते हैं। यदि आप पुराने एड्रेस पर ईमेल प्राप्त करना नहीं चाहते, तो आप एक ईमेल फ़िल्टर सेट कर सकते हैं। 

5. मैं कितनी बार अपना यूजरनेम बदल सकता हूँ? 
फिलहाल आप अपनी जिंदगी में तीन बार यूजर नेम चेंज कर सकते हैं लेकिन प्रत्येक यूजर नेम चेंज करने के बीच में 12 महीने का समय अंतराल होना चाहिए। इसका मतलब हुआ कि आप साल में केवल एक बार और जिंदगी में तीन बार यूजर नेम चेंज कर सकते हैं। 

6. क्या मैं अपने पुराने एड्रेस पर वापस जा सकता हूँ? 
हाँ, आप किसी भी समय अपने पुराने ईमेल एड्रेस पर वापस स्विच कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल अकाउंट सेटिंग्स में जाकर पुराने एड्रेस को मुख्य एड्रेस के रूप में चुनना होग।

7. क्या यूजरनेम बदलने से मेरा फोटो या ड्राइव का डेटा डिलीट हो जाएगा? 
नहीं, आपके अकाउंट में सेव किया गया डेटा जैसे फोटोज, मैसेज और ईमेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा; वे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

8. यूजरनेम बदलने से पहले मुझे कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए? 
गूगल ने कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों की सलाह दी है:
  • अपने Android डिवाइस, कॉन्टैक्ट्स, और फोटोज/वीडियो का बैकअप ले लें।
  • क्रोम (Chrome) में साइन-इन और सिंक चेक कर लें।
  • ध्यान दें कि आपकी कुछ ऐप सेटिंग्स रीसेट हो सकती हैं, जिन्हें आपको दोबारा सेट करना पड़ सकता है।

9. क्या पुराने कैलेंडर इवेंट्स में मेरा नया ईमेल एड्रेस दिखाई देगा? 
नहीं, यूजरनेम में बदलाव पिछली तारीखों से लागू (retroactive) नहीं होता है। इसलिए, बदलाव से पहले बनाए गए कैलेंडर इवेंट्स में आपका पुराना ईमेल एड्रेस ही दिखता रहेगा।

10. मैं अपना यूजरनेम कैसे बदल सकता हूँ? 
इसके लिए आपको myaccount.google.com/google-account-email पर जाना होगा और "Personal info" के अंतर्गत "Google Account email" विकल्प को चुनकर बदलाव की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। यदि आपको वहां 'Change' का विकल्प नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि फिलहाल यह फीचर आपके अकाउंट तक नहीं पहुंचा है आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!