सैनी इंडेन गैस एजेंसी भोपाल के कुछ सिलेंडरों में ढाई किलो तक गैस कम मिली

Updesh Awasthee
भोपाल, 9 अप्रैल 2026
: राजधानी के अयोध्या नगर अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी पर कलेक्टर की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। जांच के दौरान लगभग 8% सिलेंडरों में अधिकतम ढाई किलो तक गैस का मिली। टीम ने केस बनाकर पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। इस मामले में गैस एजेंसी के संचालक सुनील सैनी और एजेंसी के ड्राइवर सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों को आरोपित किया गया है। 

Saini Indane Gas Agency Cylinders Found Short by Up to 2.5 Kg in Bhopal, Serious Consumer Concern

खाद्य विभाग ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। घरेलू सिलेंडर में कम गैस होने की शिकायत पर सैनी इंडेन गैस एजेंसी के गैस गोदाम पर टीम पहुंची। एजेंसी के संचालक सुनील सैनी है। गोदाम परिसर में खड़े ट्रक नंबर UP-78 GT-0294 में लोड गैस सिलेंडर की जांच शुरू हुई। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सफदर खान, सुनील वर्मा, तृणाल जांभोकर और वसुंधरा पेंड्रो की मौजूदगी में तौल शुरू किया। ट्रक में रखे एक-एक सिलेंडर का तौल किया गया।

रात में लोड होकर आया था, 12 घंटे बाद गोदाम पहुंचा

जानकारी के अनुसार, बकानिया आईओसीएल डिपो से बुधवार की शाम को सैनी इंडेन गैस एजेंसी के 342 नग भरे गैस सिलेंडर को वाहन नंबर UP-78 GT-0294 में लोड कराया गया, जिसे गुरुवार दोपहर 12 बजे फर्म श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट ग्वालियर के ट्रक ड्राइवर मोहम्मद सिराज ने एजेंसी गोदाम ग्राम इमलिया में खड़ा किया।

खाद्य विभाग को सूचना मिलने पर मौके पर उपस्थित हुए और कार्रवाई की गई। गैस सिलेंडर का तौल करने के लिए नाप तौल विभाग को बुलाया गया। इसके बाद हर सिलेंडर का तौल कराया। तौल में कुल 342 सिलेंडर में से 27 सिलेंडरों में 1 से 2.5 किलो गैस कम पाई गई। 5 नग गैस सिलेंडर जो डिपो से आए थे, उनमें कंपनी सील नहीं पाई गई। शेष गैस सिलेंडर में गैस सही पाई गई।

ट्रक, सिलेंडर जब्त किए

मौके पर कार्रवाई करते हुए इस ट्रक को जब्त कर लिया गया। सिलेंडर भी जब्ती में लिए। वाहन को सूखी सेवनिया थाना पुलिस की सुपूर्दगी में दिया गया। वहीं, सिलेंडर अभिषेक गैस एजेंसी को सौंपे गए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!