MPPSC News: राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी, आपत्ति के लिए सिर्फ 5 दिन

Updesh Awasthee
इंदौर, 9 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2025 (State Engineering Service Exam-2025) की प्रावधिक उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह परीक्षा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 08/2025 (दिनांक 30.12.2025) के अंतर्गत 22 मार्च 2026 को एक ही सत्र में आयोजित की गई थी। कैंडीडेट्स की सुविधा के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी की डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य विषय और सेट (Subjects & Sets Covered)

आयोग ने निम्नलिखित विषयों के चारों सेटों (A, B, C और D) की संयुक्त उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की है:
  • सामान्य अध्ययन एवं सिविल इंजीनियरिंग (General Studies & Civil Engineering)।
  • सामान्य अध्ययन एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग (General Studies & Mechanical Engineering)।
  • सामान्य अध्ययन एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (General Studies & Electrical Engineering)।
  • सामान्य अध्ययन एवं कृषि इंजीनियरिंग (General Studies & Agriculture Engineering)।

Objection Process Details

यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र की उत्तर कुंजी या किसी प्रश्न/उत्तर से संबंधित कोई आपत्ति (Objection) है, तो वे इसे प्रमाणित संदर्भों के साथ ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है:
संदर्भ ग्रंथों का नाम (Name of Reference Books)
पुस्तक के लेखक का नाम (Author's Name)
संदर्भ पुस्तक का संबंधित पृष्ठ (Relevant Page Number)
प्रकाशन वर्ष और संस्करण (Year of Publication & Edition)
परीक्षार्थी अपनी आपत्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं।

Important Deadline

ऑनलाइन लिंक उपलब्ध होने के दिनांक से 05 दिनों के अंदर ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। यदि कोई आपत्ति है तो बेहतर होगा कि 13 अप्रैल की दोपहर तक अपना ऑब्जेक्शन फाइल कर दे, क्योंकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट कई बार ओपन होने में बहुत टाइम लेती है।
नोट: 5 दिन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी का अभ्यावेदन (Representation) स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार (Correspondence) मान्य नहीं होगा।
यह विज्ञप्ति डॉ. वी.के. गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई है। 

MPPSC SES Exam-2025 Provisional Answer Key Direct Link

मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में इंजीनियरिंग सेवा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित State Engineering Service Exam-2025 की प्रावधिक उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर पांच पेज की पीडीएफ फाइल डिस्प्ले हो जाएगी। सिंगल क्लिक से डाउनलोड कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!