SAGE University Bhopal में फायरिंग, रात की पार्टी में लड़की, शराब और हथियार, सिक्योरिटी इश्यू

Updesh Awasthee
भोपाल, 6 अप्रैल 2026
: Sanjeev Agarwal Global Educational (SAGE) University, Bhopal का मैनेजमेंट इंटरनेट पर खुद को बेस्ट प्राइवेट यूनिवर्सिटी इन भोपाल कहता है लेकिन इसमें पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। सेज यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार की रात फायरिंग हुई जिसमें दो स्टूडेंट घायल हो गए। बड़ी बात यह है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स के पास पहले से ही हथियार मौजूद थे। यहां तक कि LNCT COLLEGE का स्टूडेंट भी हथियार लेकर आया था और सिक्योरिटी ने ना तो आते टाइम चेक किया और न जाते टाइम पकड़ा। फायरिंग करने के बाद 3 स्टूडेंट्स बड़ी आसानी से फरार हो गए। 

SAGE University कैंपस में लड़की के साथ पार्टी चल रही थी

पुलिस के मुताबिक सनसिटी फेस-01 में यूनिवर्सिटी के छात्र और शिक्षक रहते हैं। यहां सेकंड फ्लोर पर बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर का छात्र हरमन (निवासी अशोक नगर) रहता है। शनिवार रात उसके फ्लैट पर बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्र अनिकेत शर्मा (शहडोल), ओम तिवारी (शहडोल) और एलएनसीटी कॉलेज का छात्र सुधांशु सिंह (शहडोल) एक छात्रा के साथ पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान तेज शोर होने पर उसी बिल्डिंग में रहने वाले बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्र अंशु तेज पाटिल (जलगांव, महाराष्ट्र) और हरीश ने फ्लैट पर पहुंचकर शांत रहने को कहा। इस बात पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए धमकी दी। 

LNCT कॉलेज के स्टूडेंट ने गोली चलाई, दो घायल, तीन फरार 

दोनों छात्र नीचे लौट आए, लेकिन आरोपी भी उनके पीछे नीचे पहुंच गए और दोबारा बहस शुरू हो गई। इसी दौरान दतिया निवासी बीबीए सेकंड ईयर छात्र वासु गुप्ता और मथुरा निवासी फोरेंसिक फर्स्ट ईयर छात्र हेमंत शर्मा भी मौके पर आ गए। पुलिस के अनुसार- विवाद के बीच नशे में धुत सुधांशु सिंह ने देशी पिस्टल से 4-5 राउंड फायर कर दिए। एक गोली अंशु तेज पाटिल के पेट में और दूसरी वासु गुप्ता के कंधे में लगी। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

SAGE University Bhopal में सिक्योरिटी इश्यू

इस घटना के बाद विश्वासपूर्वक कहा जा सकता है की सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में सिक्योरिटी का इशू है। पुलिस थाने में दर्ज घटना का विवरण इस बात को प्रमाणित करता है कि, यह व्यवस्था का सिक्योरिटी सिस्टम फेल हो चुका है। एलएनसीटी कॉलेज का स्टूडेंट अवैध हथियार लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में दाखिल हुआ। स्वाभाविक एवं कि वह पहली बार नहीं आया होगा। दूसरी बड़ी बात यह है कि, यूनिवर्सिटी कैंपस में रात के समय लड़की को बुलाकर पार्टी की जा रही थी। म्यूजिक की तेज आवाज बाहर तक आ रही थी। यह सब कुछ सिक्योरिटी की मिली भगत के बिना नहीं हो सकता। इसका मतलब हुआ कि कोई भी व्यक्ति रात के समय यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ भी कर सकता है। 

यूनिवर्सिटी कैंपस में, रात के समय, एक लड़की, चार लड़के, शराब और अवैध हथियार, यह सब कुछ यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा के लिए कलंक की तरह है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!