सागर कलेक्टर ने तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया, कारखाना वालों से कुछ नहीं कहते

Updesh Awasthee
सागर, 5 अप्रैल 2026
: नरवाई जलाने की घटनाओं को लेकर सागर के कलेक्टर श्री संदीप जी आर (IAS) इतने नाराज हो गए कि उन्होंने खुरई तहसील के अंतर्गत खेती करने वाले तीन किसानों के खिलाफ पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज करवा दिया। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि, प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया जाता है। लंबी जांच के बाद जुर्माना किया जाता है। 

Sagar Collector Orders Case Against Three Farmers, No Action on Factory Owners

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्वयं फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि, उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की नरवाई जलाए जाने की घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसी परिपेक्ष्य में खेतों के नरवाई जलने पर खुरई तहसील स्थित ग्राम टीहर में बृजेन्द्र सिंग लोधी, निहाल सिंह लोधी एवं दीपेश सिंह लोधी पर थाना खुरई में एफआईआर दर्ज की गईं। हालांकि कलेक्टर ने यह नहीं बताया कि किस कानून की किस धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूरे भारत में मध्य प्रदेश के अलावा सिर्फ पंजाब और हरियाणा में इस तरह की कार्रवाई की जाती है। इस प्रकार के मामले दर्ज करके और न्यूज़ मीडिया के माध्यम से FIR की जानकारी किसानों के बीच वायरल करने के बाद गांव गांव में मौजूद कलेक्टर की टीम के सदस्यों द्वारा किसानों पर प्रेशर किया जाता है।

कलेक्टर की किसानों से अपील

कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे खेतों में नरवाई फसल की कटाई के बाद बचा अवशेष न जलाएं। नरवाई जलाने से न केवल वातावरण प्रदूषित होता है, बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम हो जाती है। इसके अलावा इससे आसपास के इलाकों जंगल में आग लगने का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने किसानों को नरवाई के निस्तारण के लिए वैकल्पिक उपाय जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर का उपयोग, जैविक खाद बनाने, मल्चर मशीन का उपयोग करने या कंपोस्टिंग विधि से अवशेषों को नष्ट करने की सलाह दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!