Instagram से शुरू हुआ प्यार, 3 महीने बाद FIR, भोपाल के कजलीखेड़ा की घटना

Updesh Awasthee
भोपाल, 5 अप्रैल 2026
: बदमाशों द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़कियों को शिकार बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही है। भोपाल के कजलीखेड़ा क्षेत्र में 12वीं पास लड़की को एक युवक ने बड़ी चतुराई के साथ अपने जाल में फंसाया और 3 महीने तक फिजिकल रिलेशन बनाए। फिर ब्रेकअप करके चला गया। 

Love Story That Began on Instagram Ends in FIR After 3 Months, Bhopal Incident

थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के मुताबिक 18 वर्षीय युवती स्कूली छात्रा हाल ही में उसने 12 वीं कक्षा का एग्जाम दिया है। जबकि आरोपी आकाश ठाकुर ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पहले फोन पर बातचीत हुई और आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया। जहां उसने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। उसके बाद से वह लगातार 3 महीने तक पीड़िता का शोषण कर रहा था। 

अभी कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसकी करतूतों से परेशान होकर थाने पहुंची पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी है। सीनियर लड़कियों को चाहिए कि वह हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को विस्तार से बताएं कि किस प्रकार उनकी भावनात्मक संवेदनशीलता का फायदा उठाया जाता है। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए, मेंटरशिप के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!