नदी-तालाब के छोटे-छोटे पत्थरों से करोड़ों की कमाई का बिजनेस आइडिया, सफलता की कहानी सहित

Updesh Awasthee
नदी या तालाब के किनारे छोटे-छोटे पत्थर तो आपने भी देखे होंगे। कई बार उठा कर वापस पानी में फेंक भी दिए होंगे, लेकिन क्या आपने -कभी भी सोचा है कि इन पत्थरों को एक प्रोडक्ट बनाया जा सकता है और दुनिया भर में बेचा जा सकता है। USA कि कैलिफोर्निया में बैठे हुए एक व्यक्ति ने सोचा और फिर वह कर दिखाया जो रिकॉर्ड बन गया। मैं आपको सिर्फ बिजनेस आइडिया नहीं दे रहा हूं बल्कि सफलता की एक ऐसी सच्ची कहानी सुना रहा हूं, जो बताती है कि बिजनेस आइडिया क्लासरूम में नहीं आते, अपनी आंखों को बड़ा रखिए, क्योंकि वह अक्सर आपकी आंखों के सामने से गुजर जाते हैं।

Pet Rock के शुरुआत की कहानी

Pet Rock की कहानी 1975 में अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस गैटोस (Los Gatos) से शुरू होती है, Gary Dahl नाम के एक विज्ञापन प्रोफेशनल ने अपने दोस्तों के साथ मज़ाक करते हुए कहा कि सबसे आसान पालतू जानवर “पत्थर” हो सकता है - न खाना, न देखभाल, न बीमारी। इसी हल्के-फुल्के मज़ाक को उन्होंने एक बिजनेस आइडिया में बदल दिया। उन्होंने एक साधारण पत्थर को एक आकर्षक cardboard बॉक्स में पैक किया, जिसमें ventilation holes और straw bedding थी, और साथ में एक बेहद मजेदार “training manual” भी दिया, जो लोगों को हंसाने के लिए लिखा गया था। इस अनोखे कॉन्सेप्ट और क्रिएटिव पैकेजिंग ने लोगों का ध्यान खींच लिया और यह प्रोडक्ट तेजी से एक फन गिफ्ट आइटम के रूप में लोकप्रिय हो गया।

देखते ही देखते Pet Rock एक national craze बन गया। इसे लगभग $4 की कीमत पर बेचा गया और कुछ ही महीनों में करीब 15 लाख यूनिट्स बिक गईं। बिना किसी वास्तविक उपयोग वाले इस प्रोडक्ट ने Gary Dahl को रातों-रात मिलियनेयर बना दिया। एक अनुमान है कि उन्होंने $6 million (55 करोड़ रुपए से अधिक) कमाए थे। 1975 में एक एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल, 2015 में दुनिया का एक सफल बिजनेसमैन और इनवेटर बन चुका था। सारी दुनिया और सारी भाषाओं में उसकी कहानी छप रही थी। बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी में इसका उदाहरण दिया जा रहा था। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद 2015 में उसने इस दुनिया से विदाई ली। 2022 में toy company Super Impulse ने Pet Rock के rights खरीद लिए। Gary Dahl अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उसके Pet Rock आज भी दुनिया में है, बन रहे हैं और बिक रहे हैं। 

मोरल ऑफ द स्टोरी

सफल बिजनेसमैन वह होता है जो किसी की उंगली पड़कर नहीं चलता। उसको बस एक हिंट चाहिए होता है, इसके बाद वह अपना बिजनेस खुद क्रिएट कर लेता है और ऐसे ही लोग सफलता के शिखर तक पहुंचाते हैं। इस रियल स्टोरी के माध्यम से मैंने आपको यह बता दिया है कि, कई बार दोस्तों के साथ मजाक करते समय भी कोई कमेंट या आइडिया, बिजनेस बन सकता है। इसलिए आप दिन भर में जो भी करते हैं, शाम को उसको याद करें, क्या पता क्या क्लिक हो जाए। 

दूसरी बड़ी बात, Pet Rock अपने आप में मस्त आईडिया है और भारत में कॉपी किया जा सकता है लेकिन फिर भी, यदि आप कॉपी नहीं करना चाहते तो, इससे मिलता-जुलता कुछ कर सकते हैं। अपने भारत की तो मिट्टी भी धांसू है। 

याद रखिए मैं आपको केवल बिज़नेस आईडिया दे रहा हूं। प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं दे रहा हूं क्योंकि प्रोजेक्ट रिपोर्ट में इनफ्लुएंसर का हमेशा कोई ना कोई फायदा होता है, और उस फायदे के कारण इनफ्लुएंसर थोड़ी गड़बड़ कर देता है। यदि आपको आपके लिए कस्टमाइज्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट चाहिए तो आप मुझसे व्यक्तिगत संपर्क कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!