मध्यप्रदेश में मौसम का तांडव होने वाला है, भोपाल सहित सात जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

Updesh Awasthee
भोपाल, 2 अप्रैल 2026
: मौसम विभाग ने साफ़-साफ़ बता दिया है कि आने वाले 2 से 6 अप्रैल तक मध्यप्रदेश में इंद्र देव का प्रकोप दिखाई देने वाला है। हवाएँ ऐसी सनसनाती चलेंगी कि 40 से 60 किलोमीटर की रफ़्तार से टीन-टप्पर और कमजोर ढाँचे उड़ा ले जाएँगी। 

Weather Alert in Madhya Pradesh: Hailstorm Likely in 7 Districts Including Bhopal

पांढुर्णा में तो 80 मिलीमीटर पानी पहले ही बरस चुका है और सौसर-सीहोर में भी अच्छी-खासी बारिश हुई है। अब खबर ये है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल जैसे इलाकों में बिजली कड़केगी और गरज-चमक के साथ झमाझम पानी बरसेगा। सावधान रहिए, क्योंकि भोपाल, धार, विदिशा, सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा और दमोह जैसे जिलों में तो चने के बराबर ओले भी पड़ सकते हैं।

खेती-किसानी करने वाले भाई जरा कान खोलकर सुन लो:

  • अपनी खड़ी फसल का ध्यान रखो, हो सके तो उसे ढक लो या टाइम रहते काट लो।
  • पशुओं को कतई खुले में मत छोड़ियो, उन्हें किसी पक्की और सुरक्षित छत के नीचे ही बाँधियो।
  • इस मौसम में खेत में पानी मत दियो और न ही खाद या कीटनाशक का छिड़काव करियो।
  • जब आसमान में बिजली कड़के, तो पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के पास भूलकर भी मत खड़ा होना, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। घर के भीतर ही रहो और खिड़की-दरवाजे बंद रखो। 

कुल मिलाकर मामला ये है कि 7 तारीख तक मौसम ऐसे ही ऊटपटांग रहेगा। तो भैया, अपने घर-बार का ध्यान रखो और इस बेमौसमी आफत से बचके रहो।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!