मध्य प्रदेश पुलिस के संभागीय प्रभारियों की नई लिस्ट, जिलों में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 9 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय द्वारा संभागीय प्रभारियों की नई लिस्ट जारी की गई है। आम जनता से इनका सीधा सरोकार नहीं है लेकिन पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी और पुलिस व्यवस्था से जुड़े हुए लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण समाचार है। 

पुलिस मुख्यालय के IPS अधिकारियों को संभागों का प्रभार

  • श्री वरुण कपूर, महानिदेशक जेल मध्य प्रदेश को भोपाल संभाग। 
  • श्री उपेंद्र कुमार जैन, महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल को उज्जैन संभाग। 
  • श्री जी अखेतो सेमा, विशेष पुलिस महानिदेशक जेल को चंबल संभाग। 
  • श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी को जबलपुर संभाग। 
  • श्री रवि कुमार गुप्ता, विशेष पुलिस महानिदेशक रेल को नर्मदा पुरम संभाग। 
  • श्री अनंत कुमार सिंह, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को सागर संभाग। 
  • श्री राजा बाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण को शेड्यूल संभाग। 

विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश कमांक एफ 1-1/2022/ब-2/दो, दिनांक 23.12.2023 द्वारा श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, भापुसे (1991) को ग्वालियर संभाग, श्री अनिल कुमार, भापुसे (1993) को रीवा संभाग एवं विभागीय आदेश दिनांक 23.01.2024 द्वारा श्री आदर्श कटियार, भापुसे (1992) को इन्दौर संभाग का प्रभारी अधिकारी नामांकित किया गया था। उक्त आवंटित संभाग का प्रभार यथावत् रहेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!