भ्रष्टाचार के मामले में जनपद का अधिकारी पुलिस रिमांड पर, नौकरी से बर्खास्त

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 अप्रैल 2026
: सेंधवा जनपद पंचायत में हुए 2.73 करोड़ रुपए के गबन और वित्तीय अनियमितता के मामले में आरोपी पूर्व सहायक ग्रेड-2 पुष्पेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने पर बुधवार तक की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपी ने राशि कहां खर्च की, इस मामले में और कौन संलिप्त थे, पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भ्रष्टाचार के आरोपी कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

MP Janpad Officer Arrested in Corruption Case, Sent to Police Remand and Dismissed from Service

जनपद पंचायत सेंधवा सीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर थाना पुलिस ने करीब एक माह पहले आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ धारा 409, 420, भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1988 के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी को तीन दिन पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने जनपद पंचायत सेंधवा व राजपुर में पदस्थ रहते हुए पोर्टल लॉगिन, पासवर्ड और डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री संबल योजना, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य योजनाओं की राशि निकालकर परिवार के सदस्यों सहित विभिन्न व्यक्तियों के निजी खातों में ट्रांसफर की।

सबसे पहले ऑडिट जांच में मामला सामने आया। इसके बाद विस्तृत जांच कर उसे निलंबित कर दिया गया। इस बीच यादव उसके खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर न्यायालय से स्टे ले आया था। इससे एफआईआर दर्ज नहीं हो पा रही थी। आखिरकार जनवरी में उसे नौकरी से बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कराई गई।

अन्य लोगों की संलिप्तता की कर रहे जांच मामले की जांच कर रहे एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। आरोपी ने राशि कहां खर्च की इसके साथ ही मामले में और लोगों की संलिप्तता की पूछताछ की जार रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!