Bhopal News, 16 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने MP Forest Guard (वन रक्षक), Kshetra Rakshak (क्षेत्र रक्षक), Jail Prahari (जेल प्रहरी) और Sahayak Jail Adhikshak (सहायक जेल अधीक्षक) के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2026 की विस्तृत अधिसूचना और संशोधित नियम पुस्तिका जारी कर दी है। इसी के साथ पुरानी नियम पुस्तिका को निरस्त कर दिया गया है।
MP Recruitment 2026: Key Highlights
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2062 पदों को भरा जाएगा। भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
- Van Rakshak (Direct Recruitment): 1007 पद
- Van Rakshak (Backlog): 104 पद
- Kshetra Rakshak: 169 पद
- Jail Prahari: 757 पद
- Sahayak Jail Adhikshak: 25 पद
Important Dates for MPESB Exam
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) पूर्ण करें।
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि (Starting Date): 28 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply): 30 अप्रैल 2026
- संशोधन करने की तिथि (Correction Window): 28.02.2026 से 30.04.2026 तक
- परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि (Exam Start Date): 25 मई 2026 से
Educational Qualification और Salary Scale
वन रक्षक (Van Rakshak) पद के लिए उम्मीदवार का मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल से या मान्यता प्राप्त संस्था से पुरानी पद्धति से हायर सेकेंडरी अथवा 10+2 पद्धति से 10वीं कक्षा (High School) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
वेतनमान की बात करें तो वन रक्षक के पदों के लिए ₹19,500 - 62,000 का पे-स्केल निर्धारित किया गया है।
Examination Fee Structure
विभिन्न श्रेणियों के लिए परीक्षा शुल्क (Exam Fee) इस प्रकार है:
अनारक्षित (General/Unreserved): ₹500 प्रति प्रश्न पत्र।
SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग (केवल MP के मूल निवासियों के लिए): ₹250 प्रति प्रश्न पत्र।
पोर्टल शुल्क: कियोस्क के माध्यम से ₹60 और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के लिए ₹20 देय होगा।
Exam Pattern & Guidelines
Exam Shifts: परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक होगी।
Biometric Verification: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय और परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय Biometric Verification अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का आधार नंबर लॉक है, उन्हें इसे अनलॉक करवाकर आना होगा।
Mandatory Documents: उम्मीदवारों को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (Aadhaar Card, Voter ID, PAN Card, etc.) और ई-आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
Reporting Time: अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर पहुंचना होगा। देरी से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Employment Registration: सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन (Live Registration) होना अनिवार्य है।
MP Forest Guard, Jail Prahari Exam Rules Updated: Download New 14-Page PDF
Van Rakshak & Kshetra Rakshak , Jail Prahari and Jail Superintend Combined Recruitment Test- 2026 Rulebook Correction (Updated 16/04/2026) अभी इसी समय डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां पर क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का वह url ओपन हो जाएगा जहां पर 14 पेज की पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। बटन दबाते ही पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
Exam Centers
लिखित परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों जैसे Bhopal, Indore, Jabalpur, Gwalior, Ujjain, Ratlam, Sagar, Satna, Rewa, Sidhi, Neemuch और Anuppur में आयोजित की जाएगी।

.webp)