गुना में जनगणना कार्य में प्रगणक बनाये जाने के खिलाफ उच्च माध्यमिक शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

Updesh Awasthee
Guna Teachers Protest Census Duty
गुना, 16 अप्रैल 2026
: शहर में पदस्थ समस्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों जनगणना कार्य 2027 में प्रगणक बना दिया गया जो कि बिल्कुल नियम विरुद्ध है। इसमें प्रथम दृष्ट्या नगरपालिका की बहुत बड़ी लापरवाही सामने नजर आयी है। 

Guna Census Duty Protest: Higher Secondary Teachers Submit Memorandum Against Enumerator Assignment

ज्ञात हो कि जनगणना 2027 की गाइडलाइन अनुसार पर्यवेक्षक प्रगणक से कम से कम एक रेंक ऊपर का होना चाहिए। किन्तु नगरपालिका कार्यालय द्वारा जारी किये गये प्रशिक्षण आदेश में कनिष्ठ लोकसेवकों को अपने से वरिष्ठ पद वाले लोकसेवकों का पर्यवेक्षक बना दिया गया। जो कि न्याय संगत नहीं है। उक्त आदेशों के विरुद्ध शहर के एक दर्जन से अधिक उच्च माध्यमिक शिक्षक अपनी न्यायोचित माँग लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे और उनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन लेने आये अपर कलेक्टर संजीव खेमरिया ने आश्वासन दिया है कि उक्त प्रकरण को कलेक्टर महोदय के संज्ञान में लाया जायेगा। वहीं दूसरी और नगरपालिका का सी. एम. ओ. का प्रभार देख रही डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री ने पीड़ित उच्च माध्यमिक शिक्षकों का ज्ञापन लेने से साफ इनकार कर दिया। जिसके फलस्वरूप उच्च माध्यमिक शिक्षक अपनी समस्या से अवगत कराने आये! रिपोर्ट: गिरिराज किरार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!