मेरा बेटा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा, तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना: भाजपा विधायक ने IPS से कहा

Updesh Awasthee
शिवपुरी, 20 अप्रैल 2026
: पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी के बयान का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पिछोर विधायक करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ (IPS) को संबोधित करते हुए बोल रहे हैं कि, मेरा बेटा करैरा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा, तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। इसी वीडियो में एक बार विधायक महोदय कहते हैं कि हमारा इतिहास भी देख लेना एक बार पहले, और फिर अंत में रहते हैं कि "अपनी औकात में रह"। 

BJP MLA Pritam Lodhi’s Controversial Remark on IPS Officer Ayush Jakhar

रविवार देर शाम जारी वीडियो में श्री प्रीतम लोधी एक विधायक से अधिक, क्रिमिनल की लैंग्वेज बोलते हुए नजर आए। बेटे को करैरा में न दिखने की बात पर उन्होंने कहा, " मैं कहना चाहता हूं एसडीओपी से, क्या तेरे डैडी का है करैरा। बेटा करैरा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा। अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना।" उन्होंने ऐलान किया कि, एसडीओ ऑफिस का जवाब दिया जाएगा और अंत में कहा कि अपनी औकात में रह।" 

मामला विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी द्वारा किए गए एक्सीडेंट का है। वायरल वीडियो में स्पष्ट हुआ कि, उसको लोग दिखाई दे रहे थे उसने जानबूझकर टक्कर मारी। पुलिस ने सामान्य सी कार्रवाई की, काली फिल्म के लिए ट्रैफिक चालान बनाए। इसके बाद पुलिस ने विधायक के बेटे को जो चेतावनी दी, उसके बदले में विधायक ने बयान जारी किया है।

प्रीतम लोधी का क्राइम रिकॉर्ड 

पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी ने अपने बयान में कहा है कि जरा हमारा इतिहास भी देख लेना। हमने जब इतिहास में देखा तो एक भरा पूरा क्राइम रिकॉर्ड दिखाई दिया। अब तक उनके खिलाफ 35 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2014 में लोधी ने गैंगस्टर हरेंद्र राणा को संरक्षण दिया था। गैंगस्टर हरेंद्र राणा जब पकड़ा गया तब इसका खुलासा भी हुआ था। इसके बाद वह ग्वालियर पुलिस के टारगेट पर आ गया। ग्वालियर पुलिस ने उसे पकड़ा, पहली बार उसका जुलूस निकाला। 15 अगस्त 2014 को वह इस मामले में रिहा हुआ था।

प्रीतम लोधी पर विभिन्न थानों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, जिला बदर, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, अपहरण, घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में कुल 37 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उस पर मध्यप्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों के भी बदमाशों से संपर्क, उन्हें संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं।

प्रीतम लोधी पर सबसे पहले 1976 में अपराध पंजीबद्ध हुआ। पुरानी छावनी थाने में ही उस पर पहला अपराध पंजीबद्ध हुआ था। उस पर बलवा और मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उस पर हत्या के तीन, हत्या के प्रयास के चार मामले दर्ज हुए। उस पर एनएसए और जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। भाजपा नेता उमा भारती, प्रीतम लोधी को अपना भाई बताती हैं, जब वह मप्र की मुख्यमंत्री बनीं तब उसकी सक्रियता राजनीति में भी बढ़ गई।

ब्राह्मण विरोधी बयान पर भी मामला दर्ज हुआ
थाने में नगर परिषद उपाध्यक्ष की शिकायत पर 153ए के तहत धर्म, मूलवंश, भाषा, जन्म-स्थान, निवास-स्थान, इत्यादि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता का संप्रवर्तन और सहार्द बिगाड़ने के आरोप व धारा 505 के तहत विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से असत्य कथन करने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!