सेंट्रल न्यूज़ रूम, 7 अप्रैल 2026: महाराष्ट्र के नागपुर में जनगणना ड्यूटी से मना करने वाले 10 शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 के तहत शिक्षकों को जनगणना जैसे राष्ट्रीय कर्तव्य में ड्यूटी पर लगाए जाने का प्रावधान है।
FIR Ordered Against 10 Teachers, Staff for Refusing Census Duty
नागपुर मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों ने अपने नियुक्ति आदेश स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इस मामले में नागपुर नगर निगम के सतरंजीपुरा जोन क्रमांक‑7 के सहायक आयुक्त एवं चार्ज ऑफिसर ने सोमवार को यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों का कहना है कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र राज्य जनगणना निदेशालय के निर्देशों के अनुसार जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यों के लिए शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की तैनाती अनिवार्य है। इसके अलावा RTE एक्ट 2009 की धारा 27 शिक्षकों को जनगणना जैसे राष्ट्रीय कर्तव्यों में लगाए जाने की अनुमति देती है।

.webp)