विधवा महिला कर्मचारी से रिश्वत ले रहा BEO बड़वानी का क्लर्क गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

Updesh Awasthee
इंदौर, 7 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश शासन की विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त इंदौर की टीम द्वारा बड़वानी में छापामार कार्रवाई करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के क्लर्क को एक विधवा महिला कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। शिकायत महिला के ससुर और उच्च श्रेणी शिक्षक ने की थी। 

Barwani BEO Office Clerk Pradeep Mandloi Arrested for Allegedly Taking Bribe from Widow Employee

लोकायुक्त संगठन के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि 36 वर्षीय प्रदीप मण्डलोई, सहायक ग्रेड-3 एवं लेखा शाखा प्रभारी, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जनजाति कार्य विभाग, राजपुर को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बाबूलाल नरगावे, सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक, निवासी ग्राम बकवाड़ी तहसील राजपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र के निधन के बाद पुत्रवधु को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। इस प्रकरण का क्रमांक भोपाल से शीघ्र मंगवाने तथा वेतन जारी कराने के एवज में आरोपी द्वारा 8,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। 

शिकायत की पुष्टि होने के बाद 6 अप्रैल 2026 को ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को कार्यालय के लेखापाल/स्थापना कक्ष में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में विवेक मिश्रा, विजय कुमार, सतीश यादव, पवन पटोरिया, आदित्य भदौरिया और श्रीकृष्ण अहिरवार शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!