MP VIDEO NEWS - सीएम बोले हम डरने वाले नही, कोई डराएगा तो निपटने के लिए तैयार

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 29 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं है, यदि कोई डराएगा तो हम निपटने के लिए तैयार हैं। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष अपनी आदत के अनुसार अचानक खड़े होकर तेज आवाज में और धमकी भरे लहजे में बात करने लगे थे। 

CM Mohan Yadav Says “We Are Not Afraid, Ready to Deal with Any Threat” in MP Video Message

मामला महिला आरक्षण बिल का है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की ओर से संकल्प प्रस्तुत किया गया था, जो बहुमत से पारित हुआ। जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से एक प्राइवेट संकल्प प्रस्तुत किया गया। मजे की बात यह है कि, सदन में कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या पहले से ही कम है, इसके बावजूद विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक उपस्थित नहीं थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जब विनम्रता पूर्वक अपनी बात कही तो नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, अध्यक्ष महोदय की अनुमति के बिना अचानक बीच में बोलने लगे। श्री उमंग सिंघार ने तेज आवाज में चिल्लाना शुरू कर दिया। वह मुख्यमंत्री पर प्रेशर क्रिएट करने की कोशिश कर रहे थे। डॉ मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष को तुरंत जवाब दिया और सदन में स्पष्ट कर दिया कि इस प्रकार से यदि कोई डराने की कोशिश करेगा तो, हम डरने वाले नहीं है। 

यहां उल्लेख करना उचित होगा कि, कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी के कारण नेता प्रतिपक्ष बने श्री उमंग सिंघार, विधानसभा में अक्सर इस प्रकार से चिल्लाने लगते हैं। ऐसा वह पहले भी कई बार कर चुके हैं और कई बार उनको चेतावनी भी दी जा चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र तोमर, कई बार उनको अनुशासन में रहने की सलाह दे चुके हैं लेकिन फिर भी श्री उमंग सिंघार संसदीय मर्यादा का पालन करने को तैयार नहीं होते हैं। जबकि सरकार की ओर से मंत्री हमेशा विनम्रता पूर्वक अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं। इस बार जब हद हो गई तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने, श्री उमंग सिंघार को करारा जवाब दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!