भोपाल, 29 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने बागेश्वर धाम वाले श्री धीरेंद्र कृष्ण गर्ग शास्त्री के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस पार्टी की महिला नेता दीप्ति पांडे ने कहा कि यदि महिलाओं के प्रति एक भी आपत्तिजनक अनर्गल की तो हम आपके खिलाफ सड़कों पर उतर आएंगे। श्री धीरेंद्र कृष्ण ने नागपुर की कथा के दौरान कहा था कि आजकल महिलाएं भी शराब पीने लगी है।
Bageshwar Dham’s Dhirendra Krishna Shastri Comments on Women Drinking Alcohol; Video Goes Viral
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक और बयान विवादों में आ गया है। नागपुर में कथा के दौरान उन्होंने कहा, 'आजकल पुरुषों की तो छोड़ो, हमने सुना कि बड़े घरानों की माताएं भी पी रही हैं। राम-राम, राम-राम…बजरंग बली बचाएं।' धीरेंद्र शास्त्री ने 28 अप्रैल को व्यासपीठ से कहा था- जब कई माताएं ही विचित्र संस्कारों वाली हो जाएंगी तो बच्चों को क्या हलुआ संस्कार देंगी? हम तो सोच रहे हैं कि जिनकी घरवालियां पीती हैं, उनके कल के दिन बच्चे होंगे...वो बच्चे रोएंगे तो उन्हें भी शराब पिलाकर सुला देंगी। शास्त्री ने आगे कहा- पहले मर्यादा होती थी, संस्कार होते थे। लोग कुछ गलत करने से डरते थे लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं।
कांग्रेस की महिला नेता ने कहा कि अगली बार सड़कों पर उतरेंगे
इस बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य दीप्ति पांडे ने कहा- सृष्टि की सृजनकर्ता एक नारी ही होती है। वो मां है, जो बच्चे की प्रथम गुरु है। मातृ शक्ति के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग करने का मैं विरोध करती हूं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी, मैं आपसे निवेदन करती हूं कि मातृ शक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का उपयोग करना बंद कर दें। आपने महिलाओं के खिलाफ अब कोई अनर्गल टिप्पणी की तो हमें आपके खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

.webp)